मशरक में लक्जरी कार में 18 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद, धंधेबाज फरार। विस्तृत खबर ले लिए लिंक पर क्लिक करें

बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सुधीर पांडेय मनोज कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमे उन्होंने बताया की धार्मिक विवादों के बढ़ने से लोगों के आपसी संबन्ध खराब हो रहे है। इसके साथ ही विकास कार्यों में भी बाधा आती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मशरक में एटीएम कार्ड बदलकर उड़ा लिये 40 हजार रुपये। विस्तृत खबर ले लिए लिंक पर क्लिक करें

° कुलपति का आश्वासन से ऐसा प्रतीत होता है कि जल्द शुरू हो सकता है पीजी की पढाई| दरौंदा। सीवान महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय शहर का इकलौता रामविलास गंगाराम महाविद्यालय अपने कृति पर रोना रो रहा है कह दिया जाए तो कोई गलत नहीं होगा सच्चाई तो यह है इस महाविद्यालय में प्राचार्य से लेकर और अच्छे-अच्छे योग्य प्रोफ़ेसर भी हैं लेकिन भगवान को साक्षी मानकर यह बात कह देना और लिख देने में कोई गलत नहीं है की प्रोफेसर आते हैं और दिनभर गप मार कर और चले जाते हैं और फिर बच्चों का फॉर्म भरा जाता है और बच्चे परीक्षा में बैठ जाते हैं | पिछले लगभग 6 या 7 वर्षों से पढ़ाई केवल कागज में ही होती है छात्र छात्राएं कही से कोचिंग कर अपनी पढ़ाई पूरा कर लेते हैं जब टेस्ट की परीक्षा होती है तो बच्चे टेस्ट देने आते हैं प्रैक्टिकल की कॉपी जमा करते हैं फर्म भरने आते हैं और फिर एडमिट कार्ड उठाने आते हैं और परीक्षा में शामिल हो जाते हैं और फिर अपना सर्टिफिकेट लेने कॉलेज में पहुंचते हैं | कालेज की स्थापना 1961 में हुआ तब से लेकर आज तक स्नातकोत्तर की पढ़ाई नहीं हुई ? 1961 में कॉलेज की स्थापना हुई तब से लेकर आज तक इंटर और ग्रेजुएशन के छात्र तो पढ़ लिख गए हैं लेकिन इस महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई अभी तक नहीं हुई और इस अनुमंडल क्षेत्र की बात करें तो इकलौता एक महाविद्यालय है गोरियाकोठी में जहां सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दो विषय से ही बच्चे स्नातकोत्तर करते हैं जब कि अर.बी.जी.आर. कॉलेज महाराजगंज किसी भी विषय की पढ़ाई नहीं होती हैं | छात्र नेताओं का मिलना और कुलपति का आश्वासन पीजी के छात्रों के लिए बड़ी बात होगी ? ऐसे में छात्र नेता का मिलकर और कुलपति को ज्ञापन देना एक आशा की नई किरण होगी कि इस महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई प्रारंभ हो जाए यह नयी और महाराजगंज के आस पडोस के विद्यार्थियों के लिए शुभ समाचार है | कुलपति से मिलने के बाद छात्र नेता ने मीडिया से बताया कि कुलपति को ज्ञापन देने के बाद छात्र नेता अमरेश सिंह राजपूत ने मीडिया से बात चीत के क्रम में बताया कि वर्ष 1961 में कॉलेज की स्थापना हुवा था ताकि क्षेत्र के गरीब तबके के लड़के-लड़किया उच्च शिक्षा से वंचित ना हो..लेकिन कई वर्ष बीत गए आज तक स्नाकोत्तर की पढ़ाई चालू नहीं हो सका, उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में भी बच्चों के भविष्य को लेकर कोई खास चिंता नही है, छात्र नेता ने विश्वविद्यालय प्रशासन पे अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि इस कॉलेज से छोटे-छोटे और नए कॉलेजों को स्नाकोत्तर की पढ़ाई हेतु मंजूरी मिल गया लेकिन आर बी जी आर महाविद्यालय से आज तक सौतेले व्यहार किया गया जो कि घोर निंदनीय और दु:खद है। पीजी की पढ़ाई अगर चालू होती हैं और क्लास करना अनिवार्य कर दिया गया तो खोई हुई छवि पुनः आ सकती हैं, ओ दिन कितना बेहतर था जब सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं का झूड़ आता था मगर थोड़ी सी भूल प्राईवेट कोचिंग में भीड़ जूटा दिया है|

दरौंदा। थाना परिसर में लगे शनिवारी जनता दरबार मे थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव से फरियादी अपना फरियाद लेकर पहुंचे. अंचलाधिकारी दिनानाथ कुमार एवं थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज के नेतृत्व में लगाया गया. जनता दरबार में 10 मामलों को लेकर फरियादी पहुँचे. अंचलाधिकारी दीनानाथ कुमार ने बताया कि 10 मामले आए. जिस में 06 जमीनी विवादित मामलों का निष्पादन किया गया. अन्य 04 मामला को अगले जनता दरबार मे जांच कर प्रस्तुत करने को कहा गया. वही कैप्टन शाहनवाज ने कहा कि जनता दरबार में मामले के निष्पादन हो जाने से लोगों को काफी सुविधा हो रही है. इस दौरान एसआई अमीत कुमार सिंह, सीआई बजेंद्र कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी लक्ष्मण यादव के अलावे अन्य फरियादी मौजूद रहे.

दरौंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के प्रांगण में स्थित सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के नेतृत्व में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बीच प्रारंभिक प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण पुस्तिका एवं लीफलेट वितरित किया गया. इसमें प्रखंड क्षेत्र के सत्रह पंचायत के मुखिया एवं सरपंच शामिल हुए. बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के जिस पुस्तिका का वितरण किया गया है. इसमें ग्राम पंचायत के संगठन एवं उनके अधिकार क्षेत्र के बारे में जानकारी दी गई है. इस दौरान मुखिया सरफुद्दीन अंसारी, निरंजन सिंह, नैमुल हक सिद्दीकी के अलावे अन्य मुखिया गण व सरपंच मिथलेश सिंह, ध्रुपशंकर महतो, पवन सिंह, शंभु यादव, हिरामन शर्मा, अयूब अंसारी, किस्मती देवी, खेदनी देवी के अलावे अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

दरौंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के सभागार में शनिवार को आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं का एक दिवसीय बैठक हुआ इस बैठक में सेविकाओं एवं सहायिकाओं को बच्चों के विकास संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई. सेविकाओं को प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि बच्चों में कम वजन की पहचान कैसे की जा सकती है. साथ ही नाटेपन्न की पहचान के लिए संदर्भ लंबाई क्या होनी चाहिए. इस तरह की समस्या आने पर उस बच्चों को कौन-कौन सी पौष्टिक आहार एवं पोषक तत्व की जरूरत पड़ेगी. उसको किस रूप में दिया जाएगा. इस संबंधित जानकारियां दी गई.

सोनपुर थाना परिसर में शनिवार को राजस्व अधिकारी विश्वजीत कुमार व एसआई रितेश कुमार मिश्रा के उपस्थिति में भूमि सम्बन्धित मामले का निपटारा हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। जमीनी विवाद सम्बन्धित वाद का ऑन दी स्पॉट निपटारा किया गया।

सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के ग़ोला बाजार स्थित मुगल कैनाल में जमा शिल्ट की उड़ाही एवं उसे दुरूस्त करने का कार्य शुरू हो गया है। जिसका निरीक्षण करने सोनपुर विधायक डॉ. रामानुज प्रसाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को पहुँचे। निरीक्षण के दौरान ही सोनपुर विधायक ने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को फोन करके गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निदेश दिया।

मांझी प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर बाजार में एक सप्ताह से लगभग एक महिला का लावारिस तौर पर बाजार में घूम रही है जिसके बाद से आप लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उस महिला का फोटो डाल कर उसके परिवार वाले लोगों को सूचना देने का प्रयास कर रहे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।