सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के ग़ोला बाजार स्थित मुगल कैनाल में जमा शिल्ट की उड़ाही एवं उसे दुरूस्त करने का कार्य शुरू हो गया है। जिसका निरीक्षण करने सोनपुर विधायक डॉ. रामानुज प्रसाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को पहुँचे। निरीक्षण के दौरान ही सोनपुर विधायक ने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को फोन करके गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निदेश दिया।