दरौंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के सभागार में शनिवार को आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं का एक दिवसीय बैठक हुआ इस बैठक में सेविकाओं एवं सहायिकाओं को बच्चों के विकास संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई. सेविकाओं को प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि बच्चों में कम वजन की पहचान कैसे की जा सकती है. साथ ही नाटेपन्न की पहचान के लिए संदर्भ लंबाई क्या होनी चाहिए. इस तरह की समस्या आने पर उस बच्चों को कौन-कौन सी पौष्टिक आहार एवं पोषक तत्व की जरूरत पड़ेगी. उसको किस रूप में दिया जाएगा. इस संबंधित जानकारियां दी गई.
