दरौंदा। थाना क्षेत्र के मड़ासरा गांव में बिजली का ठनका गिरने से एक 15 वर्षीय युवक की मौत हो गई है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर में अचानक तेज बारिश होने लगी. बारिश देख कर बच्चे ब्रह्म स्थान के पास स्नान करने के लिए चले गए. 2:00 बजे तेज बिजली का ठनका गिरा. जिसमे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों बच्चे को महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सीवान सदर अस्पताल के रेफर कर दिया. वही इलाज के क्रम में 14 वर्षीय जितेंद्र यादव के लड़का निरहू कुमार की मौत हो गई. वही धुपलाल यादव का 10 वर्षीय लड़का आकाश कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज अभी चल रहा है. मृतक निरहू दो भाई में छोटा था. बड़ा भाई राहुल कुमार यादव एवं बहन निक्की कुमारी है. इधर मौत की सूचना मिलते हैं पूरे गांव में मातम फैल गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.