Transcript Unavailable.

जिला सैनिक बोर्ड की त्रैमासिक बैठक का आयोजन 5 मार्च को ==================================================== कलेक्टर एवं जिला सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष श्री शीलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आगामी 5 मार्च को शाम 4 बजे से कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिला सैनिक बोर्ड की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जया जेवियर (से.नि.) ने जिले के भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं/आश्रितों से अनुरोध किया है कि यदि उनकी कोई समस्या/शिकायत हो तो उसे 4 मार्च 2024 तक लिखित रूप में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में प्रस्तुत करें तथा बैठक में अपनी उपस्थित दर्ज करायें । जिन भूतपूर्व सैनिकों को बंदूक लाइसेंस संबंधी समस्या है, उनसे भी बैठक में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।

जिले की 4 लाख लाड़ली बहनों व सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में आई राशि

राज्य शासन के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिये आगामी 6 मार्च 2024 तक किसानों का पंजीयन किया जाना है । जिले में किसानों के पंजीयन के लिये 95 पंजीयन केन्द्र स्थापित किये गये हैं । किसान स्वयं के मोबाईल से घर बैठे पंजीयन कर सकते हैं अथवा किसान द्वारा ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत व तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर, सहकारी समितियों व सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर और एम.पी. किसान एप्प के माध्यम से निःशुल्क पंजीयन कराये जा सकते हैं। इसी प्रकार एमपी ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र, साईबर कैफे आदि पर सशुल्क पंजीयन कराने की सुविधा शासन स्तर से उपलब्ध कराई गई है। गेहूं उपार्जन से संबंधित सभी किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि 6 मार्च 2024 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपना पंजीयन शीघ्र करायें। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अजीत कुमार कुजूर ने बताया कि गेहूं उपार्जन के लिये किसान पंजीयन प्रक्रिया के पूर्व बैंक खाता आधार से लिंक करायें, आधार डाटाबेस में सही मोबाईल नंबर दर्ज करायें और पंजीयन में सही आधार नंबर की प्रविष्टि करें । पंजीयन गिरदावरी डाटाबेस के आधार पर किया जायेगा, इसके लिये गिरदावरी में किसान की फसल, रकबा एवं फसल की किस्म की प्रविष्टियां सही-सही करायें ।

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जिले के 30 अनुसूचित जाति जूनियर व सीनियर बालक व कन्या छात्रावासों और महाविद्यालयीन बालक व कन्या छात्रावासों के अधीक्षकों/अधीक्षिकाओं को निर्देश दिये गये हैं कि दो दिवस में छात्रावास में निवासरत छात्र/छात्राओं के खाते एन.पी.सी.आई.लिंक कराना सुनिश्चित करें। यदि छात्र/छात्राओं के खाते एन.पी.सी.आई.लिंक नहीं हो पाते है तो इसके लिये संबंधित अधीक्षक/ अधीक्षिका के विरूध्द एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी जिसके लिये वे स्वयं पूर्ण रूप से उत्तरदायी रहेंगे ।

महानिरीक्षक पंजीयन म.प्र. भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में शासन के राजस्व की दृष्टि से माह मार्च 2024 में 25 मार्च 2024 के होली (धुरेणी) अवकाश को छोड़कर शेष सभी सार्वजनिक अवकाशों, प्रत्येक शनिवार व रविवार में सामान्य दिवसों के साथ पंजीयन कार्यालय खुले रखे जायेंगे । जिला पंजीयक श्री उपेन्द्र झा ने आम जनता से अपील की है कि होली (धुरेणी) अवकाश को छोड़कर शेष सभी सार्वजनिक अवकाशों, प्रत्येक शनिवार व रविवार में सामान्य दिवसों में अपने दस्तावेजों का पंजीयन करा सकते हैं।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2024 में जिले में स्थापित 146 परीक्षा केंद्रों पर गत दिवस हायर सेकण्डरी स्कूल कक्षा 12वीं के राजनीति शास्त्र विषय का प्रश्नपत्र सम्पन्न हुआ जिसमें दर्ज 9191 विद्यार्थियों में से 8931 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 260 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे । इस परीक्षा की सतत मॉनीटरिंग कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल द्वारा की जा रही है। इस परीक्षा में जिले के 4 दिव्यांग विद्यार्थी सम्मिलित हुये जिनमें से 3 दिव्यांगों को राइटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई।