प्रतिमाह माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर राष्ट्र-गान एवं राष्ट्र-गीत का गायन किया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र-गान एवं राष्ट्र-गीत गायन के बाद कार्यालयीन गतिविधियां प्रारंभ हुईं। कलेक्ट्रेट प्रांगण में कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्र-गान 'जन गण मन' एवं राष्ट्र-गीत 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन किया।

शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के रसायन शास्त्र विभाग में राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा के रजिस्ट्रार डॉ.युवराज पाटिल के मुख्य आतिथ्य और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीचंद की अध्यक्षता में गत दिवस राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया । कार्यक्रम में एम.एससी. व्दितीय सेमेस्टर व एम.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने विज्ञान दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सीएम मोहन यादव ने 10 की जगह एक तारीख को डाली 'लाडली बहनों' के खाते में राशि,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1250 रुपये की राशि डाल दी है. यह राशि उन्होंने उज्जैन में विक्रमोत्सव के उद्घाटन समारोह के दौरान खातों में ट्रांसफर की. इस बार 10 तारीख की जगह एक तारीख को ही लाडली बहनों के खाते में राशि पहुंच गई है. इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं.दरअसल, एक मार्च से उज्जैन में विक्रमोत्सव, उज्जैनी व्यापार मेला और रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव का शुभारंभ हो गया है. इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन पहुंचे. उन्होंने कालिदास अकादमी आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1250 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी.मुख्यमंत्री ने त्यौहारों को बताया कारण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक मार्च को ही खाते में राशि ट्रांसफर करने के मामले में बयान देते हुए कहा कि आगामी दिनों में महाशिवरात्रि पर्व, होली उत्सव आदि मनाया जा रहा है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए लाडली बहनों के खाते में 10 के स्थान पर एक मार्च को ही राशि डाल दी गई है. चर्चा में यह भी कहा जा रहा है कि आचार संहिता के पहले राशि को स्थानांतरित किया गया है. हालांकि इस योजना का आचार संहिता का इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा, फिर भी राशि को पहले ही डाल दिया गया है.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.