Transcript Unavailable.
छोटे बच्चों की गृह आधारित देखभाल। कड़ी संख्या-5 कुपोषण का अर्थ, लक्षण एवं बचाव के उपाय।
उप स्वास्थ्य केंद्र बड़ेगांव में जल तेल उपचार शिविर संपन्न ==================================================== मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.सी.चौरसिया के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज उप स्वास्थ्य केंद्र बड़ेगांव में जल तेल उपचार शिविर संपन्न हुआ । शिविर में कुष्ठ रोगियों को विस्तार से रोग से बचाव की समझाईश दी गई । जिला स्वास्थ्य मीडिया अधिकारी डॉ.प्रमोद वासनिक ने बताया कि जिला कुष्ठ अधिकारी श्री नरेश गुन्नाड़े की उपस्थिति में संपन्न इस शिविर में ग्राम की सरपंच श्रीमती जयबंटी बाई सलामे और श्री सिध्दकी व कुष्ठ प्रभारी श्री आर.आर.बावनकर द्वारा विस्तार से 10 कुष्ठ रोगियों को विस्तृत समझाईश दी गई । शिविर में कुष्ठ प्रभारी श्री राजेश हांडे, सी.एच.ओ. सुश्री कृतिका चौधरी, ए.एन.एम. श्री सुशील पवार, श्री सतीश शैंबेकर, आशा सहयोगिनी और आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आई.पी.एस.कॉलेज छिंदवाड़ा के स्टाफ सहित विद्यार्थियों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ ==================================================== == राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल और उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में 26 जनवरी से नशामुक्ति अभियान और मद्यनिषेध सप्ताह संचालित किया जा रहा है जो आगामी 9 फरवरी तक चलेगा। इसी कड़ी में गत दिवस आई.पी.एस. कॉलेज छिंदवाड़ा के स्टाफ सहित विद्यार्थियों को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के शासकीय कला पथक दल के प्रमुख कलाकार श्री नरेन्द्र पाल द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई । साथ ही नशे से होने वाले नुकसान, हानियां, अपमान और देश व समाज के विकास में नशे से होने वाली परेशानियों के बारे में समझाईश दी गई। कार्यक्रम में एनएसएस के प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी श्री रितेश मालवी और शासकीय कला पथक दल के अन्य कलाकार भी उपस्थित थे ।
राष्ट्रीय रोड साइकलिंग प्रतियोगिता के लिये खेल परिसर तामिया के 3 विद्यार्थियों का चयन ======================= सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सत्येंद्र सिंह मरकाम के मार्गदर्शन में विभाग को लगातार खेलों में उपलब्धियां प्राप्त हो रही हैं । इस तारतम्य में जिले के खेल परिसर तामिया के 3 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर की रोड साइकलिंग प्रतियोगिता के लिये चयन हुआ है । यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 8 से 12 फरवरी 2024 तक झारखंड राज्य के रांची में होगी । जनजातीय कार्य विभाग के जिला कीड़ा प्रभारी श्री अनुरोध शर्मा ने बताया कि रोड साइकलिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये खेल परिसर तामिया के खिलाड़ी सर्वरी यश उईके/राजेंद्र, लोकेश्वर नर्रे/सूरजभान व शिव कुमार/शिवराज का चयन किया गया है तथा लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा मध्यप्रदेश दल के मैनेजर के रूप में खेल परिसर तामिया के श्री मोहसिन खान को चुना गया है । उन्होंने बताया कि इससे पूर्व श्री मोहसिन खान जनजातीय कार्य विभाग के प्रशिक्षक के रूप में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ सम्मिलित हुए थे। सभी खिलाड़ी और मैनेजर 1 से 6 फरवरी तक इंदौर में शिविर में सम्मिलित हो रहे हैं जो सघन प्रशिक्षण के बाद रांची झारखंड में प्रतियोगिता के लिये रवाना होंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त श्री मरकाम व सहायक संचालक श्री उमेश सातनकर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी तामिया श्री प्रकाश कलंबे, प्राचार्य सीएम राइस श्री बी.के.सानेर और सभी व्यायाम शिक्षकों ने खिलाड़ियों और तामिया के सभी व्यायाम शिक्षकों को बधाई दी है।
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-एक छिंदवाड़ा में दो दिवसीय कला प्रदर्शनी का शुभारंभ ======================= पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-एक छिंदवाड़ा में आज दो दिवसीय कला प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य श्री हरि प्रसाद धारकर ने कला जगत के स्थानीय बडे कलाकारों डॉ.शांतनु पाठक, श्री रोहित रूसिया और श्री विजय आनंद दुबे के साथ फीता काटकर व माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी का आयोजन विद्यालय की कला शिक्षिका सुश्री पूजा उपाध्याय के मार्गदर्शन में विद्यालय की छात्राओं कु.कृतिका भारती, कु.भूमि भलावी, कु.अदिति चौकसे, कु.दूर्वा अहिरवार, कु.एंजेल गाडगे, कु.आस्था डोले, कु.विशाखा शर्मा, कु.लक्ष्मी वर्मा आदि ने किया। प्राचार्य श्री धारकर सहित अन्य अतिथियों ने विद्यालय के लगभग 150 विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग की प्रशंसा की और कला शिक्षिका सुश्री पूजा उपाध्याय के विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान करने के लिए बधाई दी।
उप संचालक पशुपालन विभाग डॉ.पक्षवार ने किया सौंसर के पशु चिकित्सालय और कृत्रिम गर्भाधान केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण ======================= उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग छिंदवाडा डॉ.जी.एस.पक्षवार द्वारा गत दिवस पांढुर्णा जिले के सौंसर के पशु चिकित्सालय और कृत्रिम गर्भाधान केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। साथ ही परिचारक श्री बंडू बडवाईक की सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में भी सहभागिता की गई।
प्रदेश में तुअर उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ.यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सीएसीपी के प्रतिनिधि मंडल की भेंट ======================= मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में तुअर के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत सरकार का प्रोत्साहन मिलने से प्रदेश में दलहन और तिलहन फसलों के उत्पादन में वृद्धि हो सकेगी। प्रतिनिधि मंडल में भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) के अध्यक्ष प्रो. विजय पॉल शर्मा तथा आयोग के सदस्य डॉ. नवीन पी सिंह, श्री अनुपम मित्रा और श्री रतन लाल डागा शामिल थे। इस अवसर पर किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा के 7 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में रिजर्व सहित 303 सेक्टर अधिकारी नियुक्त नियुक्त सभी सेक्टर अधिकारियों के प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 4 फरवरी को ======================== कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा के 7 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 247 सेक्टर बनाकर रिजर्व सहित 303 सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है । इसमें रिजर्व सहित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जुन्नारदेव के 48, अमरवाड़ा के 65, चौरई के 39, सौंसर के 38, छिंदवाड़ा के 37, परासिया के 33 और पांढुर्णा के 43 सेक्टर अधिकारी शामिल हैं । नियुक्त सभी सेक्टर अधिकारियों के लिये 4 फरवरी को दोपहर 12 से 2 बजे तक मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम छिंदवाड़ा में प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के.सी.बोपचे द्वारा नियुक्त सभी सेक्टर अधिकारियों को प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं ।
आज का पांढुर्णा मंडी भाव
