आज सासाराम में कोविड-19 को लेकर छात्राओं द्वारा किया गया प्रदर्शन छात्राओं को कहना है कि कोविड-19 का बहाना बनाकर स्कूल कोचिंग कॉलेज संस्थानों बंद किया जा रहा है आखिर कब तक चलेगा हम लोग एक कोचिंग में पढ़ने के लिए जाते हैं तो उसमें कोरोनावायरस है लेकिन वही देखा जाए तो दूसरी तरफ चुनावी माहौल में नेता एक साथ घूमते रहते हैं क्या उसमें कोरोनावायरस नहीं है ऐसा कब तक चलेगा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

ग्राम पंचायत मल्हीपुर में पढ़ने वाले छात्र राजा कुमार 89 प्रतिशत ला करके अपने गांव माता पिता को सम्मानित किए और भी अपने पढ़ाई के लिए अपने माता-पिता से टाइम लेकर के और घर में काम करते हुए 89 प्रतिशत रिजल्ट ला करके अच्छे अंक प्राप्त किए। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जगदेव अंबेडकर उच्च विद्यालय नायक पुर के प्रांगण में टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मल्हीपुर एवं खतौली के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीम में रोमांटिक मैच खेले पाई टाई ब्रेकर के माध्यम से मल्हीपुर ने खदौली को दो गोल से पराजित किया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम का दूसरे दिन शेखपुरा विधान सभा के अरियरी मंडल के डीहा,विमान, चोरदरगाह शक्तिकेन्द्र संख्या के विभिन्न बूथों पर स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा ध्वज लेकर पार्टी के मार्गदर्शक विचारक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर फूल माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही उनके जीवनी से लेकर संघर्ष तक पर प्रकाश डाला ।वक्ताओं ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण जिसका सपना 5 सौ वर्षो से हिंदु लोगों को था उसे न्यायलय से दूर कर भव्य राम मंदिर निर्माण का सपना साकार किया।तीन तलाक कानून को खत्म कर मुस्लिम महिलाओं को जीने की आजादी दी सभी उपलब्धि के बारे में बताया ।इसी तरह पार्टी ध्वज को हर कार्यकर्ता के घर पर लगाया जाएगा। यह कार्यक्रम 6 अप्रैल को सम्पन्न होगा। जहाँ पुष्पांजलि अर्पित कर बुजुर्ग कार्यकर्ताओ और बूथ अध्यक्ष को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा।यह कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो0 सुधीर कुमार की अध्यक्षता में किया गया।जिसमें जिला उपाध्यक्ष बिपिन मंडल ,ओ0 बी0सी0 मोर्चा जिला अध्यक्ष जवाहर चौहान ,रामरतन चौहान,मनोहर कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता ने भाग लिया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जूनियर कबड्डी लीग का आयोजन सदर प्रखंड अंतर्गत हथियावाँ में आयोजित किया गया । जिसका उद्घाटन भाजपा नेता गौरव कुमार ने फीता काटकर किया एवं सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पहला मैच मैच कामता और हथियावाँ के बीच खेला गया । जिसमें हथियावाँ की टीम ने जीत दर्ज किया। मौके पर सनी कुमार,सत्यंम कुमार,प्रशांत कुमार,अवनीश कुमार,आर्यन राज,सौरव कुमार,राजू कुमार,सोनू कुमार सहित अन्य लोग मौजुद थे। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

कोरोना के बढ़ते प्रसार को रोकने के उद्देश्य से सोमवार को नगर परिषद शेखपुरा की विभिन्न स्थलों पर मास्क की चेकिंग अभियान चलाया गया। मास्क नहीं पहनने वाले नागरिकों से 50 रूपए प्रति व्यक्ति आर्थिक दंड की वसूली की गई और बदले में उन्हें 2 मास्क भी दिए गए। उन्हें चेतावनी भी दिया गया कि बिना मास्क के घरों से बाहर नहीं निकले।कोविड संक्रमण से बचना है तो मास्क का उपयोग जरूर करें। सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करें एवं भीड़ से कोसों दूर रहें। बराबर अपने हाथों की सफाई साबुन से अच्छी तरह करें। साथ ही अपने स्वास्थ्य का परीक्षण निकटतम सरकारी अस्पतालों में जा कर जरूर कराएं। इसी तरह जिला के बरबीघा सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष अभियान चला कर मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।

शहर के प्रमुख निजी शिक्षण संस्थान एक्सेलेंस कॉन्वेंट स्कूल से 7 में से कुल 4 बच्चों ने सैनिक स्कूल नालन्दा की प्रवेश परीक्षा में अपना परचम लहराया है। जिसमे वर्ग छः में 3 तथा वर्ग नवम में 1 कुल 4 का चयन हुआ है। विद्यालय के निदेशक शत्रुघ्न कुमार ने महोत्सव का आयोजन कर सभी बच्चों क़ो उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना एवं बधाई देते हुये बताया कि इस कोरोना महामारी के दौरान लौकडाउन में भी आनलाइन पढ़ाई एवं आनलाइन परीक्षा की प्रैक्टिस कराना बच्चों के लिये बेहद लाभप्रद साबित हुआ है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक इंजिनीयर पिंकेश आनन्द ने आयोजन की अगुआई करते हुये बताया की एक्सेलेंस स्कूल से बिगत पाँच-छः वर्षों में लगातार सभी देश स्तरीय विद्यालय जैसे बनारस हिन्दु यूनिवर्सिटी(बी० एच०यू०), वनस्थली विद्यापीठ, मिलिट्री स्कूल , आर० के० मिशन, सैनिक स्कूल, सिमुलतला आवासीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय इत्यादि के प्रवेश हेतु वर्ग 6 एवं 9 दोनो में सैकड़ो बच्चों ने सफलता हासिल किया है।इसी कड़ी को जोड़ते हुए इस बार फिर से सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सैनिक स्कूल नालंदा के वर्ग छः में 3 तथा वर्ग नवम में 1 कुल 4 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इस सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में पास होने वाले बच्चे हैं ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा में बरबीघा प्रखंड अंतर्गत पिंजड़ी गांव में अपने नाना कार्यानंद प्रसाद के यहां रह कर पढ़ाई कर रहे छात्र रणधीर स्टेट टॉपर बना। राज्य स्तर पर टॉप टेन में अपना जगह बनाए रंधीर के पिता सूरत में मजदूरी करते हैं पिता मनोज प्रसाद नवादा जिला के बारिश अलीगंज थाना अंतर्गत चूल्हायबीघा गांव निवासी है। रणधीर कुमार बरबीघा नगर के टाउन हाई स्कूल का विद्यार्थी था ।नाना ने बताया कि रणधीर का पिंजरी गांव से ही स्कूल आना जाना होता था और ननिहाल में ही रहकर स्टेट टॉपर बना। रणधीर आगे पढ़ाई मे सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है।बता दें कि बिहार सरकार के टॉपर की सूची में रणधीर का भी नाम है 479 नंबर रणधीर को आया है। बिहार टॉपर सूची में छटा स्थान रणधीर लाया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के जमुई जिला के चेनारी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीत ने चिंता देवी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उनके गाँव में मुखिया ने नली गली योजना,रोड आदि बनाया है पर जो पैसा उन्हें नल जल योजना के लिए ,मिला था उससे अपना घर बना लिया है और नल जल का काम को पूरा नहीं किया है। उनका कहना है की अब वे ऐसे लोगो को नहीं जिताना चाहते है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.