कोरोना के बढ़ते प्रसार को रोकने के उद्देश्य से सोमवार को नगर परिषद शेखपुरा की विभिन्न स्थलों पर मास्क की चेकिंग अभियान चलाया गया। मास्क नहीं पहनने वाले नागरिकों से 50 रूपए प्रति व्यक्ति आर्थिक दंड की वसूली की गई और बदले में उन्हें 2 मास्क भी दिए गए। उन्हें चेतावनी भी दिया गया कि बिना मास्क के घरों से बाहर नहीं निकले।कोविड संक्रमण से बचना है तो मास्क का उपयोग जरूर करें। सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करें एवं भीड़ से कोसों दूर रहें। बराबर अपने हाथों की सफाई साबुन से अच्छी तरह करें। साथ ही अपने स्वास्थ्य का परीक्षण निकटतम सरकारी अस्पतालों में जा कर जरूर कराएं। इसी तरह जिला के बरबीघा सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष अभियान चला कर मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।