सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा में बरबीघा प्रखंड अंतर्गत पिंजड़ी गांव में अपने नाना कार्यानंद प्रसाद के यहां रह कर पढ़ाई कर रहे छात्र रणधीर स्टेट टॉपर बना। राज्य स्तर पर टॉप टेन में अपना जगह बनाए रंधीर के पिता सूरत में मजदूरी करते हैं पिता मनोज प्रसाद नवादा जिला के बारिश अलीगंज थाना अंतर्गत चूल्हायबीघा गांव निवासी है। रणधीर कुमार बरबीघा नगर के टाउन हाई स्कूल का विद्यार्थी था ।नाना ने बताया कि रणधीर का पिंजरी गांव से ही स्कूल आना जाना होता था और ननिहाल में ही रहकर स्टेट टॉपर बना। रणधीर आगे पढ़ाई मे सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है।बता दें कि बिहार सरकार के टॉपर की सूची में रणधीर का भी नाम है 479 नंबर रणधीर को आया है। बिहार टॉपर सूची में छटा स्थान रणधीर लाया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।