मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस में 17 युवक-युवतियों को न्यूज एक्सप्रेस के बारे में बताया गया

गुड फ्राइडे के दिन ही यीशु मसीह के बारे में जानकारियां दी गई और प्रार्थना किया गया यीशु दरबार चेनारी में

Transcript Unavailable.

गाँव में अच्छा नेटवर्क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी समस्या होती है। ख़ास कर ऑनलाइन क्लास करने वालों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार के सभी मुखिया के लिए एक और बुरी खबर, समय पर चुनाव नहीं हुआ तो डीएम और बीडीओ के पास चला जायेगा l हम आपको बता दें कि अगर बिहार में समय पर पंचायत चुनाव नहीं हो पाया तो नीतीश सरकार एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

दरभंगा एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक के बैग से तीन जिंदा कारतूस मिला. युवक दरभंगा से मुंबई जा रहा था. बताया जा रहा है कि दरभंगा के अलीनगर थाना इलाके के असकौल गाँव का रहने वाला युवक रामविलास पासवान शुक्रवार को मुम्बई जाने के लिये एयरपोर्ट पहुँचा था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सासाराम के अमरा तालाब में हुई मारपीट में जख्मी हुए भगवान शर्मा की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। उसका अपने भाई लक्ष्मण शर्मा से संपत्ति विवाद चल रहा था। 24 मार्च को दोनों के बीच बंटवारा के दौरान मारपीट हुई थी, जिसमें भगवान शर्मा के अलावे कई लोग घायल हुए थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शेखपुरा जिला में जिला अधिकारी इनायत खान के निर्देशानुसार सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के अवसर पर प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारी ,कर्मियों एवं बच्चों को बुनियाद केंद्र में कार्यरत थे ,रेपिस्ट एवं शिक्षा विभाग के रिसोर्स टीचर द्वारा ऑटिज्म के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि यह एक न्यूरोडेवलपमेंट विचार है जिससे बच्चों का संज्ञयात्मक,भावनात्मक ,व्यक्तिगत, सामाजिक और संप्रेषण विकास को प्रभावित होता है। इससे ग्रसित होने वाले बच्चे अपने आप में खोए रहते हैं तथा सामाजिक मुख्यधारा से बिल्कुल ही अपरिचित एवं अंजान बने रहते हैं । ऐसे बच्चों को अपनाने की आवश्यकता है तथा उन्हें हीन भावना से नहीं देखा जाए ऐसा संकल्प लिया गया।सोनी कुमारी एसडीसी ने संबोधित करते हुए कहा कि ऑटिज्म समाज में अवस्थित रूढ़िवाद को तोड़ने की आवश्यकता है ।ऐसे बच्चे जो इस विकार से ग्रसित हैं उनको प्यार और अपनापन की आवश्यकता होती है। ऐसे बच्चे सामान्य बच्चों की तरह कार्य नहीं कर पाते अतः इन्हें चिन्हित कर सही उपचार करना जरूरी है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बरबीघा नगर परिषद बरबीघा के वार्ड नंबर 22 गंगटी कंटेनमेंट जोन घोषित होने के उपरांत आम जन के लिए सूचना के तौर पर नोटिस चिपका दिया गया है एवं बारकेटिंग किया गया है। साथ ही फोगिंग /सैनिटाइजेशन के साथ साथ उस स्थान में किसी को जाने से रोक लगा दिया गया है। मालूम हो कि गंगटी में कोरोना का एक नया पॉजिटिव मरीज जांच के दौरान बीते दिन मिला था। इसके प्रसार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा हर तरह की उचित कार्रवाई की जा रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बरबीधा प्रखंड अंतर्गत जयरामपुर थानाक्षेत्र के बढनपुरा गांव स्थित वन्देमातरम स्कूल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग(आइटीसी) शुरु हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के 50 शिक्षार्थी प्रतिभाग लिए । शिविर का विधिवत शुभारंभ विभाग कार्यवाह सुनील कुमार एवं सह जिला कार्यवाह अभय कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन कर शुरू किया। मौके पर विभाग कार्यवाह ने अपने संबोधन में शिविर के प्रथम दिन प्रतिभागियों को संघ की पृष्ठभूमि सहित कई जानकारियां दी । शिविर के दौरान बौद्धिक सत्र के अलावा दंड, व्यायाम, नियुद्ध, योगासन आदि की भी जानकारी दी गई। शिविर में वर्ग कार्यवाह, मुख्य शिक्षक राम जी भाई, नगर कार्यवाह सुधीर कुमार,वर्ग व्यवस्था प्रमुख राजीव रंजन राय, मृत्युंजय कुमार, सुभाष वरवीगहिया, बौद्धिक प्रमुख अंकुश कुमार,सह बौद्धिक प्रमुख शिवम् कुमार,पंकज कुमार पप्पू, नवीन कुमार,पंकज चंद्रवंशी,जिला संघचालक प्रों शिव भगवान गुप्ता,सह जिला संघचालक राधेश्याम वर्णवाल सहित अन्य लोगों ने भाग लिया । इस मौके पर सह जिला कार्यवाह ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्ग में सुबह 4 बजे से रात्रि के 9 बजे तक निश्चित कार्यक्रम के तहत उपस्थित बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।