बरबीघा नगर परिषद बरबीघा के वार्ड नंबर 22 गंगटी कंटेनमेंट जोन घोषित होने के उपरांत आम जन के लिए सूचना के तौर पर नोटिस चिपका दिया गया है एवं बारकेटिंग किया गया है। साथ ही फोगिंग /सैनिटाइजेशन के साथ साथ उस स्थान में किसी को जाने से रोक लगा दिया गया है। मालूम हो कि गंगटी में कोरोना का एक नया पॉजिटिव मरीज जांच के दौरान बीते दिन मिला था। इसके प्रसार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा हर तरह की उचित कार्रवाई की जा रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
