शुक्रवार के दिन सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हथियावाँ के रसलपुर गाँव स्थित माँझी टोला में आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गया। बाद में दमकल दल ने आग पर काबू पाया । इस घटना में लाखों रुपए का नुक़सान गृहस्वामियों को पहुंचा है। घटना में कई पालतू सूअर और मुर्ग़ा झुलसकर राख हो गया। घटना में ग्राम कचहरी हथियावाँ केे सरपंच कौशिल्या देवी ,चंदन माँझी , विशुनदेव माँझी का घर जल गया। घटना का कारण बिजली का शॉट सर्किट बताया गया है। उधर गांव के युवा समाजसेवी निरंजन कुमार ने जिला प्रशासन से पीड़ित महादलित समुदाय के परिवारों को उचित सरकारी लाभ देने की मांग की है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
ज़िला क्रिकेट संघ द्वारा संचालित ज़िला क्रिकेट लीग के पांचवे मैच में शुक्रवार को एकसारी सी सी ने एकतरफा मुकाबले में बरबीघा जूनियर टीम को 106 रनों से पराजित किया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए एकसारी की टीम निर्धारित 30 ओवर में 265 रानो का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सिद्धान्त ने 14 चौके ओर 02 छक्के की मदद से 97 रन कौशलेंद्र 60 अमित 29 बबलू 20 आदित्य मिश्रा 19 एवं शाकिब ने 15 रन बनाए । बरबीघा की ओर से आर्यन अमन ने 39 पर 02 अनुज 29 पर 02 तथा कुमुद 05 रन पर 02 विकेट लिया। मैच जीतने के लिए बरबीघा जूनियर को 266 रन बनाने थे। 30 ओवर में 09 विकेट पर 159 रन ही बना सकी टीम की ओर से आर्यन ने 33 कुमोड 19 कुणाल 16 रन बनाए एकसारी के नवाज़ खान ने 21 रन पर 04 अभिषेक 33 रन पर 02 तथा रौशन ने 20 रन पर 02 विकेट लिया। एकसारी के सिद्धान्त को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । अमपायिरंग का कार्य सत्यनारायण और मिथलेश ने किया स्कोरर कार्य रुद्रा ने किया मैच आज़ाद ग्राउण्ड चेवाड़ा में खेला गया। इस मौके पर एसोसियेशन के अधिकारियों में मदन लाल और गंगा कुमार यादव भी मौजूद थे।
शराब पीकर हंगामा मचा रहे चार लोगों को कोरमा थाना पुलिस ने अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर जेल भेज दी। इस बाबत कोरमा थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि कुरौनी गांव स्थित अपने घर में शराब पीकर पिता , पत्नी और बेटा के साथ मारपीट करते संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि घर हुड़दंग मचाने की शिकायत परिवार वालों ने पुलिस से की। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर ली।उधर सहरा टाल में किसानों के साथ शराब के नशे में गाली गलौच करते तीन शराबियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर की। पुलिस ने बताया कि सहरा टाल से गिरफ्तार शराबियो में अनुज कुमार , विदेशी कुमार और श्रीकांत महतो शामिल है। तीनों गिरफ्तार व्यक्ति निकटवर्ती नालन्दा जिला अन्तर्गत सरमेरा थाना क्षेत्र के पुरानी इसूआ का रहने वाला बताया गया है। तीनों को जेल भेज दिया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिला जदयू के पूर्व जिला महासचिव एवम लोहान गांव निवासी मनोज कुमार सिंह को पार्टी ने नई जिम्मेवारी सौंपते हुए उन्हें जदयू किसान प्रकोष्ठ के शेखपुरा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दक्षिण बिहार नंदकिशोर कुशवाहा ने उन्हें पार्टी के किसान प्रकोष्ठ का नया जिला अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने आशा जताई है कि इन्हें किसान प्रकोष्ठ का नया जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी और इस जिले के किसानों के बीच संगठन का विस्तार हो सकेगा। उधर मनोज कुमार सिंह को जदयू किसान प्रकोष्ठ का नया जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर दर्जनों लोगों ने उन्हें बधाई दी है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
शुक्रवार को स्थानीय रामाधीन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य व कांग्रेस नेता डॉ. सत्यनारायण सिंह के निधन उपरांत उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिये जिला कांग्रेस कार्यालय आज़ाद हिंद आश्रम शेखपुरा लाया गया ।जहाँ उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी । उनके अंतिम दर्शन में शेखपुरा ज़िला कोंग्रेस कमिटी के पूर्व ज़िला अध्यक्ष सत्यजीत कुमार , शिवशंकर महतो , वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह ,अजय सिंह , ललन सिंह , बीरेन्द्र सिंह , निरंजन कुमार , मुन्ना सिंह , पप्पू कुमार सहित सैकड़ों कोंग्रेसी कार्यकर्ताओ ने माला पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों के आंखों में आंसू भर आए।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें पार्थिव शरीर को तिरंगा झंडा में लपेटा। साथ ही सत्यनारायण बाबू अमर रहें । के नारों से पार्टी कार्यालय गुंजयमान हो गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा पूर्व प्राचार्य और शिक्षाविद डॉ सत्यनारायण प्रसाद सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला इकाई के सचिव डॉ रामाश्रय प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में रेड क्रॉस भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।श्रद्धांजलि सभा में सिविल सर्जन डॉक्टर के पी सिंह, पूर्व सिविल सर्जन डॉ एमपी सिंह , डॉ के पुरुषोत्तम , निरंजन पांडेय , सुरेंद्र प्रसाद , मो मुमताज , शम्भु मंडल , सुशांत कुमार सहित बड़ी संख्या में रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने उनके याद में 2 मिनट का मौन रखा। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। इस अवसर पर लोगों ने उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला ।रेड क्रॉस के सदस्य के रूप में उनके कार्यों की सराहना की गई विभिन्न सामाजिक और वित्तीय संस्थानों के क्षेत्र में किए गए ।उनके कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई बताया गया कि डॉ सत्यनारायण प्रसाद सिंह का जाना एक अपूरणीय क्षति है। जिसकी भरपाई आने वाले दिनों में नहीं की जा सकती है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
