शहर के प्रमुख निजी शिक्षण संस्थान एक्सेलेंस कॉन्वेंट स्कूल से 7 में से कुल 4 बच्चों ने सैनिक स्कूल नालन्दा की प्रवेश परीक्षा में अपना परचम लहराया है। जिसमे वर्ग छः में 3 तथा वर्ग नवम में 1 कुल 4 का चयन हुआ है। विद्यालय के निदेशक शत्रुघ्न कुमार ने महोत्सव का आयोजन कर सभी बच्चों क़ो उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना एवं बधाई देते हुये बताया कि इस कोरोना महामारी के दौरान लौकडाउन में भी आनलाइन पढ़ाई एवं आनलाइन परीक्षा की प्रैक्टिस कराना बच्चों के लिये बेहद लाभप्रद साबित हुआ है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक इंजिनीयर पिंकेश आनन्द ने आयोजन की अगुआई करते हुये बताया की एक्सेलेंस स्कूल से बिगत पाँच-छः वर्षों में लगातार सभी देश स्तरीय विद्यालय जैसे बनारस हिन्दु यूनिवर्सिटी(बी० एच०यू०), वनस्थली विद्यापीठ, मिलिट्री स्कूल , आर० के० मिशन, सैनिक स्कूल, सिमुलतला आवासीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय इत्यादि के प्रवेश हेतु वर्ग 6 एवं 9 दोनो में सैकड़ो बच्चों ने सफलता हासिल किया है।इसी कड़ी को जोड़ते हुए इस बार फिर से सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सैनिक स्कूल नालंदा के वर्ग छः में 3 तथा वर्ग नवम में 1 कुल 4 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इस सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में पास होने वाले बच्चे हैं ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।