मंगलवार को प्रखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखोपुरसराय में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विपीन कुमार की अध्यक्षता में सभी एएनएम एवं आशा फैसलिटेटर की सप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन पीएचसी के सभागार में किया गया। जिसमें सभी एएनएम को अनमोल एप्प एवं अश्विन पोर्टल पर विस्तृत चर्चा की गई एवं सभी एएनएम के भीएचएसएनडी के कार्यो की समीक्षा की गई ।जिसमें सत्र स्थल पर एएनसी जाँच हेतू सभी आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया एवं सभी आशा फैसलिटेटर को आरोग्य दिवस के कार्यों का अनुश्रवण कर सपोर्टिव सुपरविजन एप्प के माध्यम से रिपोर्ट देने को कहा गया । कोरोना के बढ़ते प्रकोप के देखते हुए मास्क एवं गलव्स का प्रयोग तथा शारीरिक दूरी बनाते हुए कार्य करने को कहा गया। बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार,पिरामल स्वास्थ्य के बीटीओ पप्पू कुमार राय,बीसीएम रंजीत कुमार,बीएमएनई रामाकांत कुमार,बीएमसी माधवानन्द झा, एएनएम निलम कुमारी,पूनम कुमारी,मंजू कुमारी,स्मिता भारती,मीरा कुमारी,रेणु कुमारी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आदर्श टाउन हाई स्कूल बरबीघा के संस्थापक सचिव स्वर्गीय ज्ञान धारी यादव की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई। हाई स्कूल मैं आयोजित समारोह में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय यादव ने अपने सामाजिक जीवन में कई ऐसे उदाहरण पेश किए जो आज भी अनुकरणीय है। उन्होंने समाज में विशेषकर दबे कुचले लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए शिक्षा का अलख जगाया और इस हाई स्कूल की स्थापना की ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हेड मास्टर देवेंद्र कुमार ने कहा कि वे समाज के सच्चे हितैषी थे। कार्यक्रम में बुद्धदेब यादव ,दुर्गा प्रसाद धर, महेंद्र यादव, संतोष स्वर्णकार ,रामदेव यादव ,रंजीत ,अशोक आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए ।इस मौके पर अन्य बुद्धिजीवी व शिक्षक मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
संझौली प्रखंड के समहुता गांव के निवासी संत सत्यनारायण दास फलाहारी महाराज का निधन हो गया। सोमवार की शाम में अयोध्या में उनका देहांत हुआ। भक्तों के बीच में फलहारी बाबा के नाम से मशहूर थे। वे राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के सदस्य भी थे। उन्होंने अयोध्या के हनुमानगढ़ी में भोजपुर-रोहतास के नाम से आश्रम का निर्माण भी किया है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
डेहरी वर्चुअल कोर्ट शुरू होने से नाराज वकीलों ने अनुमंडल विधिक संघ के परिसर में मंगलवार को धरना दिया। अधिवक्ता उमाशंकर पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि कोविड-19 के कारण कोर्ट का कार्य पूरी तरह प्रभावित है। इससे वकीलों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। वर्चुअल तरीके से कोर्ट के संचालन से उनकी यह समस्या और बढ़ रही है। वकीलों ने फिजिकल तरीके से कोर्ट के संचालन की अनुमति देने की मांग की है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बरबीघा प्रखंड विकास पदाधिकारी भरत कुमार सिंह द्वारा अकबरबीघा आँगनवाड़ी केंद्र संख्या 66 पर हो रहे टीकाकारण का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारी द्वारा सभी लोगों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण में भाग लेने के लिए अपील किया एवं कहा गया कि बिना किसी भेद भाव के सभी लोगों को 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगवाना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने से ही कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सकता है। बहुत आवश्यक हो तभी बाजार जाएं। बिना मास्क के बाजार बिल्कुल नहीं निकलें। आये दिन कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। बिना मास्क के बाजार में जाने से संक्रमित बढ़ने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इसको रोकने के लिए मास्क का प्रयोग और सोशल डिस्टेन्स का पालन आवश्य करें। पदाधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रायः देखा जा रहा है। लोगो टीकाकरण के बाद निश्चिंत होकर घूमते रहते हैं जो कि बहुत बड़ी भूल है लोगों को टीकाकरण के बाद भी मास्क, सोशल डिस्टेन्स का पालन करने के लिए बताया गया। इस दौरान पिरामल स्वास्थ्य के नीरज कुमार द्वारा भी लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। इस टीकाकरण शिविर में ए0एन0एम0 मंजू देवी, डेटा ऑपरेटर जागलाल चौधरी, आशा मीना देवी, सेविका रीता देवी के सहयोग से कुल 60 लोगों को टीकाकरण किया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोमवार को कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर ने प्रगतिशील 32 किसानों के बीच प्रत्यक्षण हेतु उच्च प्रभेद का गरमा मूंग बीज का वितरण किया गया।वितरण कार्यक्रम शिविर में कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी और कृषि वैज्ञानिक डॉ विपिन कुमार मंडल, कृषि वैज्ञानिक डॉ नवीन कुमार एवम अन्य मौजूद थे। इस बाबत कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी ने बताया कि अग्रिम पंक्ति समूह प्रत्यक्षण के तहत हाजरतपुर मडरो पंचायत के मौलानगर गांव के चिन्हित 32 किसानों को चार चार किलो वजन में मुफ्त में गरमा मूंग का बीज उपलब्ध कराया गया। सभी किसानों को प्रभेद आईपीएम 2 -14 के उन्नत बीज की बुवाई के उपरांत 70 दिनों में फसल की उपज होने का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि चार किलो वजन में दिए गए बीज की बुवाई सोलह कट्ठा भूमि में लगाया जाएगा। जबकि इसकी अच्छी उपज सोलह से अठारह क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से होने की उम्मीद है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कोविड संक्रमण से बचाव के लिए सोमवार को भी सभी प्रखंड मुख्यालयों में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवम अंचलाधिकारी के द्वारा यह विशेष अभियान प्रतिदिन चलाने का निर्देश दिया गया है। इसके माध्यम से नागरिकों को जागरूक करना है कि बिना मास्क के घरों से बाहर नहीं निकले ,2 गज की दूरी बनाकर चलें एवं अपने हाथों को समय-समय पर साबुन या सैनिटाइजर से साफ करते रहें भीड़ से कोसों दूर रहें। विभिन्न थाना पुलिस ने अपने अपने इलाकों के पथ पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही बिना मास्क के सफर करने वालों से हजारों रूपए का जुर्माना वसूल किया। इसी तरह बरबीघा , चेवाडा , अरियरी सहित अन्य जगहों पर चेकिंग अभियान सख्ती के साथ चलाया गया। जिले के शेखपुरा और बरबीघा शहरी क्षेत्र में भी मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिला में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है।सोमवार को इस जिले में एक और संक्रमित व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गई। इस बाबत सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने बताया कि सदर प्रखंड के कटारी गांव निवासी रमेश प्रसाद सिंह , 66 वर्ष की मौत कोरो ना से हो गई।उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह वे जांच के दौरान पोजीटिव मिले थे। उसके बाद उन्हें एम्स पटना इलाज हेतु रेफर किया गया था । लेकिन परिवार वालों ने उन्हें पटना के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था।जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूत्रों ने बताया कि वे एस बी कॉलेज आरा से गत वर्ष रसायन शास्त्र के प्राध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत होने के बाद से वे गांव पर ही रह थे । सूत्रों ने बताया कि उनका इलाज कराने उनके साथ पटना गए उनका दामाद भी पोजीटिव हो गए।जिन्हे इलाज हेतु पटना में ही भर्ती कराया गया। इनकी मौत के बाद इस जिला में कोरोना से मरने वालों की संख्या तीन से बढ़कर चार हो है। इनकी मौत के बाद गांव के लोगो के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आठ अप्रैल को चोरी और फिर बरामदगी के मामले में पुलिस को खेत बिक्री के रूपये की बात पर विश्वास नहीं हो रहा है। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने इस सम्बन्ध में सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। प्रेस कांफ्रेंस में साथ में प्रशिक्षु डीएसपी और शेखोपुरसराय थानाध्यक्ष कल्याण आनंद जानकारी दी। प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस ने रविवार को नाटकीय अंदाज में 13 लाख 54 हजार रूपए बरामद करने में सफलता पाई। दो दिन पूर्व महानंदपुर के अनुज महतो ने 35 लाख रूपये की चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बगल के घर के ही एक नामजद सोनू महतो पिता शंकर राउत को गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उसने प्राथमिकी में उल्लेख किया कि उक्त राशि उसने खेत बेचकर घर में रखा था। परन्तु पुलिस को इस बात पर पूरा पूरा विश्वास नहीं है। पुलिस खेत बेचने के कागजातों की जाँच कर रही है। प्रेस कांफ्रेंस में इस मामले का खुलासा करते हुए बताया गया कि सोनू और अनुज एक साथ साईबर ठगी का काम करते थे। लेकिन बीच में दोनों के बीच मनमुटाव हो जाने के कारण ठगी का धंधा अलग अलग करने लगे। इसी क्रम में गिरफ्तार सोनू ने अनुज के घर से ठगी के 35 लाख रुपए चुरा लिया। चुराए गए रुपयों में अन्य साथियों के बीच कुछ लाख बांटने के बाद बरामद किए गए 13 लाख से अधिक रुपयों को एक सहयोगी के यहां छुपा रखा था। पुलिस इस सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्त और प्राथमिकी के सूचक दोनों से सघन पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस इस मामले को साइबर अपराध से जोड़कर ही देख रही है। प्रेस कांफ्रेंस में इस मामले में और लोगो के संलिप्ता की जाँच की जा रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शेखोपुरसराय प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत वेलाव गांव में पंचायत सरकार भवन का निर्माण चार साल पूर्व कराया गया था। जिस को लेकर ग्रामीणों में काफी खुशी देखी जा रही थी । उन्हें लगा कि उनके छोटे मोटे प्रखंड संबंधित कार्यों का निपटारा गांव में बने पंचायत सरकार भवन में ही पूर्ण हो जाएगा ।परंतु ग्रामीणों का यह सपना सपना ही बनकर रह गया। गांव में बने पंचायत सरकार भवन में कोई भी प्रखंड , पंचायत के जनप्रतिनिधि या पदाधिकारी व कर्मी कभी भी पंचायत सरकार भवन में अपना दर्शन नहीं दिए। विदित हो कि सरकार के द्वारा लाखों रुपए की लागत से बनाया गया यह पंचायत भवन जो आज वर्तमान समय में ग्रामीणों के लिए और पशुओं के लिए एक ऐसा जगह बना पड़ा है। जहां उनके दैनिक घरेलू कार्य संपन्न किया जाता है। वर्ष में मात्र दो दिन हीं ऐसा होता हैं जिस दिन पंचायत सरकार भवन खोलकर भारतीय तिरंगे झंडे को सिर्फ फहराने का काम किया जाता है। तदोपरांत फिर इस भवन में बकरी धान और बेरोजगार बैठे ग्रामीणों के लिए ताश का अड्डा बना पड़ा रहता है। गौरतलब हो कि प्रखंड के विकास पदाधिकारी और प्रखंड अंचल में बैठ रहे हैं ।अंचलाधिकारी तक इस बने पड़े पंचायत सरकार भवन का सुध तक नहीं रखते । ग्रामीणों ने बताया की यदा कदा शेखोपुरसराय से किसान सलाहकार गांव में बने पंचायत सरकार भवन में पहुंचते हैं और घंटे दो घंटे में हीं निकल जाते है। जब तक इसकी जानकारी पूरे गांव में लगती है कि पंचायत सरकार भवन में कोई जनप्रतिनिधि बैठे हुए हैं ।तब तक जनप्रतिनिधि वहां से निकल जाते हैं। जिसे लेकर ग्रामीणों को अपने कार्य कराने के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर पर चक्कर काटना पड़ता है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
