जिले में कोविड-19 से मरने वालों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में शेखपुरा नगर के बड़े व्यवसाई एवं तेल मिल मालिक कपिल बारहपुरिया का निधन कोविड-19 से संदिग्ध रूप में होने की बात कही जा रही है। वे लगभग 58 वर्ष आयु के थे। उनका निधन पटना में इलाज के दौरान हो गई।सूत्रों ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें पटना इलाज हेतु ले जाया गया था स्थानीय स्तर पर स्वास्थ विभाग के द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है। जानकारी में बताया गया है कि परमेश्वर राम तेल मिल के मालिक कपिल बरहपूरिया का निधन पटना में कोविड-19 से इलाज के दौरान हो गया।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

नासरीगंज सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। मृतका भड़कोल गांव की निवासी लीलावती देवी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। बताया जाता है कि लीलावती देवी महुआ धाम से बस पर सवार होकर घर लौट रही थी। इसी बीच बारून थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर के निकट उसकी बस और एक ट्रक में टक्कर हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

नटवार थाना क्षेत्र के जमोढ़ी गांव के समीप गुरूवार को बाइक सवार दो अपराधियो ने समूह का पैसा कलेक्शन कर लौट रहे फाइनेंस कर्मी की बाइक रोक तेइस हजार रूपया छीन भाग निकले। इस संबंध में भारत फाइनेंस के चंदन कुमार के बयान पर थाना में दो अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कराया गया है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सासाराम के कैमूर पहाड़ी की तराई में स्थित मां पनियारी देवी के समीप खेत की रखवाली कर रहे किसान की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक चेनारी थाना क्षेत्र के पिठीयाव गांव निवासी 48 वर्षीय कलामुद्दीन मियां बताया जाता है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

चेनारी सदोखर पंचायत के उप मुखिया सह प्रभारी मुखिया ब्रह्मानंद सिंह को उन्हीं गांव के दो लोगों ने पुराने विवाद को लेकर मारपीट की। इससे प्रभारी मुखिया कर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें कहा है कि उसके गांव के दो लोगों ने लाठी से पीटा है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

चेनारी प्रखंड के रामगढ़ ग्राम में प्रथम स्थान लाने वाले विदार्थी को कलम कॉपी और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

असामाजिक तत्वों के कारण रामगढ़ में आग लग जाने के कारण रखा पुआल जल कर राख हो गई। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिले के कोसुम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत कोसरा गांव के खेत मे आग लग गयी। अगलगी की यह घटना भरत सिंह के खेत मे घटी है।बताया जा रहा है कि खेत मे गेहूं का बोझा बनाकर रखा गया था जिसमे कई बोझा गेहूं का फसल जलकर राख हो गया है।इस बाबत किसान भरत सिंह ने बताया है कि खेत मे अभी गेहूं की कटाई के बाद फसल को जमाकर ले जाने का काम किया जा रहा था। इसी बीच खेत के ऊपर से गयी हाई टेंशन की तार से आग लग गयी।अगलगी की इस घटना में किसान का लगभग बीस हजार का नुकसान हो गया है ।पीड़ित ने मुआबजे की मांग को लेकर सीओ को आवेदन दिए जाने की बात भी कही है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।