जिले के कोसुम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत कोसरा गांव के खेत मे आग लग गयी। अगलगी की यह घटना भरत सिंह के खेत मे घटी है।बताया जा रहा है कि खेत मे गेहूं का बोझा बनाकर रखा गया था जिसमे कई बोझा गेहूं का फसल जलकर राख हो गया है।इस बाबत किसान भरत सिंह ने बताया है कि खेत मे अभी गेहूं की कटाई के बाद फसल को जमाकर ले जाने का काम किया जा रहा था। इसी बीच खेत के ऊपर से गयी हाई टेंशन की तार से आग लग गयी।अगलगी की इस घटना में किसान का लगभग बीस हजार का नुकसान हो गया है ।पीड़ित ने मुआबजे की मांग को लेकर सीओ को आवेदन दिए जाने की बात भी कही है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
