सदर प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा नगर क्षेत्र के तरछा महल्ला में कोरोना टेस्ट के लिए शिविर लगाया गया। पूरे तामझाम के साथ डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मी लोगो के टेस्टिंग के लिए सभी साधनों से लैस होकर पहुच गया। टेस्टिंग के लिए यहाँ एक विशेष शामियाना लगाया गया। लोगो के बैठने के लिए कुर्सियों की भी व्यवस्था की गयी। लेकिन जाँच के लिए कोई भी सामने नहीं आये। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर टेस्टिंग की संख्या बढ़ा दी है। नगर क्षेत्र के भीडभाड वाले महल्लो के अलावा सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में भी इस प्रकार का टेस्टिंग शिविर आयोजित किया जा रहा है। स्थानीय लोगो के सहयोग नहीं मिलने से स्वास्थ्य विभाग को निराशा हाथ लगा गई।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत सियानी गांव में कृषि विज्ञान केन्द्र अरियरी के द्वारा 50 एकड़ भूमि में जलवायु अनुकूल खेती के तहत गरमा मूंग बीज की बुवाई की गई। इस बाबत कृषि विज्ञान केन्द्र के केन्द्र प्रभारी सह कृषि वैज्ञानिक डॉ विनय कुमार मंडल ने बताया कि शून्य जुताई के तहत बीज की बुवाई की गई। यानि खेत गेहूं फसल की कटनी के बाद उस परती भूमि में ट्रैक्टर से बिना कोई जुताई किए बगैर सीधे तौर पर जीरो टिलेज मशीन की सहायता से बीज की बुवाई कर दी गई। इस अवसर पर केन्द्र प्रभारी के साथ साथ कृषि वैज्ञानिक डॉ डी एन पांडेय और डॉ नवीन कुमार मौजूद थे।उन्होंने बताया कि इस गांव के अलावा प्रत्यक्षण के गरमा मूंग बीज की बुवाई निकटवर्ती बेलछी गांव के पचास एकड़ भूमि किया जा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की भूमि में पहली बार विस्तृत भूमि में गरमा मूंग की खेती की जा रही है।उन्नत प्रभेद के मूंग बीज के कारण फसल भी काफी अच्छी होंगी। ऐसा दावा केन्द्र प्रभारी ने किया है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
चारा घोटाला मामले में झारखंड हाई कोर्ट से पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को अंतरिम जमानत मिलने के बाद राष्ट्रीय जनता दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में खुशी की लहर छा गई है। इस दौरान पुरे शेखपुरा जिले में राजद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और मिठाइयां भी बांटी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिला विधिज्ञ संघ के द्विवार्षिक चुनाव में संघ के अध्यक्षअरविंद कुमार और महासचिव विनोद कुमार सिंह अपने - अपने पद पर दुबारा कब्जा जमाने में सफल रहे । उसी प्रकार उपाध्यक्ष में चंद्रमौली प्रसाद यादव और आशीर्वाद भारतीय ने जीत दुहराया । चुनाव के लिए बनाया के निवाची पदाधिकारी कृष्णा प्रसाद तिवारी ने मतगणना समाप्त होने के बाद परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि अंकेक्षक के पद पर बसंत पांडे संयुक्त सचिव के पद पर मनोज कुमार मन्नू और विरेंद्र प्रसाद सहायक सचिव के पद पर शंकर प्रिय सिंह और महेंद्र प्रसाद सिंह ने विजय पाई कोषाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार ने सफलता पाई। जबकि कार्यकारिणी के साथ सदस्यों में ओम प्रकाश सिंह, पंकज कुमार ,कुमार पंकज, राजेश कुमार, सरोज कुमार, अंजन कुमार ,मनीषा कुमारी ने सफलता पाई है उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को कड़े सुरक्षा के बीच अधिवक्ता भवन में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ, मतदाता सूची में से 268 में से 257 अधिवक्ता ने मतदान किया मतदान के बाद तुरंत मतगणना शुरु कर दी गई। द्विवार्षिक चुनाव को लेकर अधिवक्ता भवन से लेकर आसपास दिन बाद देर शाम तक चहलपहल बनी रही। मतगणना बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके समर्थक अधिवक्ताओं ने फूल मला से लाद दिया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शहर के बसंती कन्या मध्य विद्यालय में नगर शिक्षक के रूप में पदस्थापित नरेश शास्त्री का आकस्मिक निधन पटना में इलाज के दौरान हो है। वे लगभग 50 वर्ष आयु के थे।वे बिहार राज्य के प्रारम्भिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शेखपुरा जिला के जिला अध्यक्ष पद पर थे। शहर के लालबाग मुहल्ला निवासी नरेश शास्त्री एक जुझारू शिक्षक नेता के साथ साथ जिला के एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। सूत्रों ने बताया कि गत मंगलवार को अचानक उन्हें सर्दी - खांसी और बुखार की शिकायत महसूस करने के बाद स्थानीय स्तर पर कोविड की जांच करवाया । जहां रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद वे बिहार शरीफ इलाज के लिए चले गए। बिहार शरीफ में भी कोविड जांच में नेगेटिव रिपोर्ट मिला। सूत्रों ने बताया कि तबियत ज्यादा बिगड़ने पर वे पी एम सी एच में इलाज करवाने पटना चले गए। जहां सांस लेने में तकलीफ होने के कारण मौत हो गई। अन्य सूत्रों ने बताया कि पटना में कोविड जांच के दौरान वे पॉजिटिव मिले। इधर उनकी मौत के बाद जिले के शिक्षकों के साथ साथ आम नागरिकों के बीच मातम छा गया है। तमाम लोगों उनके असामयिक मौत पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मैं आशीष कुमार आज मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस के बारे में दिया गया लोगों को जानकारी और बताया गया कि मोबाइल वाली न्यूज़ प्रेस समुदायिक मीडिया चैनल है आम नागरिकों को अपने समुदाय से संबंधित बातों को रिकॉर्ड करने या कराने और सामाजिक और आर्थिक विषयों पर जानकारी प्राप्त करने का एक अनोखा माध्यम है और मैंने लोगों से पूछा कि आप का मुखिया कैसा होना चाहिए इस खबर को पूरा सुनने के लिए इस ऑडियो पर क्लिक करें
चेनारि के रामगढ़ ग्राम में पर्दा सिनेमा के द्वारा मोबाइल बाणी के बारे में बताया जाय,जिसमे एप डाउनलोड करना और 3,4 बतम का उपयोग करने के बारे ।जिसमे लगभग 50 लोग जुटे थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सभी युवा मिलकर अपने बॉडी के बारे में सुरक्षित रखना है और स्वस्थ रखना है बारे में बातें करना नो योर बोर्डि नो योर राइट
कोविड संक्रमण से बचाव के लिए शुक्रवार को भी सभी प्रखंड मुख्यालयों में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवम अंचलाधिकारी के द्वारा यह विशेष अभियान प्रतिदिन चलाने का निर्देश दिया गया है। इसके माध्यम से नागरिकों को जागरूक करना है कि बिना मास्क के घरों से बाहर नहीं निकले ,2 गज की दूरी बनाकर चलें एवं अपने हाथों को समय-समय पर साबुन या सैनिटाइजर से साफ करते रहें भीड़ से कोसों दूर रहें। विभिन्न थाना पुलिस ने अपने अपने इलाकों के पथ पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही बिना मास्क के सफर करने वालों से हजारों रूपए का जुर्माना वसूल किया। इसी तरह बरबीघा , चेवाडा , अरियरी सहित अन्य जगहों पर चेकिंग अभियान सख्ती के साथ चलाया गया। जिले के शेखपुरा और बरबीघा शहरी क्षेत्र में भी मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। बरबीघा शहर में वाहन चालकों , बाईक चालकों और दुकानदारों के साथ साथ आम राहगीरों को से मास्क न लगाए रखने पर जुर्माना राशि वसूल की गई। साथ ही उन्हें कोविड से बचने हेतु हर हाल में मास्क का उपयोग करने की अपील की गई।
उत्पाद विभाग और एएलटीएफ की टीम ने संयुक्त छापामारी अभियान चला कर अलग अलग स्थानों से दो सौ लीटर की मात्रा में अर्द्ध निर्मित शराब बरामद की। बरामद अर्द्ध निर्मित शराब को छापामार दस्ते ने घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया। छापामारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा अनिल कुमार , मीनू कुमारी और एएलटीएफ टीम के प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सुनील दत्त ने किया। इस बाबत उत्पाद दारोगा अनिल कुमार ने बताया कि टीम द्वारा शहर के गिरीहिंडा पासी टोला और चेवाडा थाना क्षेत्र के चकंद्रा गांव से अर्द्ध निर्मित शराब बरामद किया गया। छापामारी के दौरान किसी भी कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
