कोरोना को लेकर सदर प्रखंड का गाव देवले हॉटस्पॉट बन गया है। दो दिन पूर्व सर्दी खांसी से पीड़ित के आकस्मिक मृत्यु के बाद गाव में विशेष जाँच शिविर लगाया गया। दो दिन के जाँच में 45 पॉजिटिव पाए जा चुके है। स्वास्थ्य विभाग ने उस गाव के सभी लोगो का जाँच करने का निर्णय लिया है। जाँच का कार्य आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दिन 110 लोगो के जाँच में 10 पॉजिटिव पाए गए था। सभी एक ही गोतिया परिवार के थे। बुधवार को दूसरे दिन लगाये गए जाँच शिविर में 150 नुमने में से 35 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जाँच एंटीजन रैपिड किट से किया गया। शिविर में डा मनोज दुबे और डा रवि रंजन पाठक के साथ बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी और डाटा आपरेटर शामिल थे।पॉजिटिव आने के बाद डाक्टरों से सभी को उचित दवा और सलाह प्रदान की। जबकि जिला प्रशासन की ओर से इस गाव को कंटेंटमेंट जोन बनाते हुए विशेष इह्तियातन व्यवस्था शुरू की जा रही है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बुधवार को शहर के वी आई पी रोड स्थित प्रमुख होटल लजीज ग्रुप के दूसरे और अत्याधुनिक लजीज जंगली रसोई होटल रेस्टोरेंट एंड पार्टी लॉन्ज का उद्घाटन त्रिदेव - ' राजू कारू अमन ' यानी रेस्टोरेंट के मालिक ने फीता काटकर शुभारंभ किया ।इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता बृजेश कुमार सुमन , बीजेपी नेता - गौरव कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
बुधवार के दिन शहर के प्रमुख मिठाई व्यवसाई और कलेक्ट्रेट के सामने स्थित संजय मिष्ठान भंडार के मालिक संजय सेठ के छोटे भाई सुधीर सेठ का असामयिक मौत सांस लेने में तकलीफ होने के कारण हो गई। स्थिति बिगड़ने के बाद यहां से पटना ले जाने के क्रम में मिठाई व्यवसाई की मौत रास्ते में हो है। वे लगभग 35 वर्ष आयु के थे। सूत्रों ने बताया कि दो तीन दिनों से उनकी तबियत खराब थी । बुधवार की सुबह से सांस लेने में तकलीफ होने लगी। तब जाकर उन्हें यहां से पटना ले जाने के क्रम में उन्होंने रास्ते में दम तोड दिया। वे शहर के माहुरी टोला के निवासी थे। उनकी आकस्मिक मौत के बाद एक बार फिर लोग दहशत में है।
चेनारी बाजार को बंद कराते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी कोविड-19 के पालन ना होने से 6:00 बजे से ही दुकान बंद कराते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि 7:00 बजे से पहले ही चेनारी बाजार बंद कर देना है क्योंकि यहां पर 15 लोग का कोरोनावायरस पॉजिटिव निकला है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पढ़ाई लिखाई में हो रहे हैं बाधा को मोबाइलबाणी के माध्यम से अपने बात को रखें सुनिए उनकी जुबानी।
जिला में कोरोना और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद लोगों के मरने का सिलसिला जारी है। सोमवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवम तेली - साहू समाज के वर्तमान जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की मौत हो गई। वे लगभग 56 वर्ष आयु के थे। सूत्रों ने बताया कि रविवार को सांस लेने की शिकायत के बाद उन्हें इलाज हेतु पावापुरी ले जाया गया। फिर वे वहां से बिहार शरीफ चले गए। लेकिन किसी अस्पताल या क्लीनिक में भर्ती न लिए जाने पर उन्हें रात्रि में शेखपुरा घर वापस ले आया गया। जहां उन्होंने सुबह दम तोड दिया। सूत्रों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह पूर्व वे कोरोना के वैक्सीन का टीका ले चुके थे। साथ ही स्थानीय तौर पर जांच करवाने के बाद उनका सैंपल निगेटिव आया था। स्व गुप्ता हाल के विधान सभा चुनाव में शेखपुरा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी खड़े हुए थे। उनकी मौत की खबर सुनकर विभिन्न राजनीतिक दलों , संगठनों के लोग हतप्रभ है। साथ ही गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
लोजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवम जमुई के सांसद चिराग पासवान के सांसद प्रतिनिधि चन्दन यादव की असामयिक मौत की खबर सुनने के बाद रविवार को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने राजद के विधायक विजय सम्राट सहित सैकड़ों लोग पहुंचे। बेगूसराय में इलाज के दौरान उनकी मौत होने के बाद दोपहर बाद उनका शव यहां शहर के स्टेशन रोड स्थित उनके आवास पर लाया गया। विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के लोगों के साथ साथ भारी संख्या में उनके शुभचिंतक भी पहुंचे। हर कोई कोई की आंखे उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन आंसूओं से गीला पड़ जा रहा था।
मोबाइल वाण के माध्यम से रंजीत कुमार बताते है कि आगनबाड़ी केंद्र पर बच्चे की पढ़ाई के पोषक आहार नही मिलता है प्रजा विनोद राम बताए कि हमारे बच्चों को कभी कोई सुविधा नही मिलता है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
सदर प्रखंड के मटोखर स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी में कार्यरत कनीय पर्यवेक्षक प्रवीण व्यास की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है ।शनिवार को सुबह में उन्हें सांस लेने की तकलीफ थी जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल में उनका कोबिड जांच के दौरान एंटीजन टेस्ट में उनका रिपोर्ट निगेटिव आया। हालांकि जांच पर संदेह होने पर उनका आर् टी पी सी आर जांच के लिए सेम्पल पटना भेजा गया है। इस बीच उनकी सेहत और बिगड़ती गई और करीब 12:45 बजे के आसपास प्रवीण दास का निधन हो गया। प्रवीण दास करीब 3 साल से शेखपुरा के मटोखर स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी में पदस्थापित थे, वह भागलपुर जिला के निवासी थे और काफी कर्तव्यनिष्ठ कर्मी बताए जाते थे।
