अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर 14 अप्रैल 2021 में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यक के छात्र छात्राओं को मेडेल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा
बिहार पुलिस के 11880 पदों के लिए रिजल्ट जारी कर दिया गया है केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती ने बिहार पुलिस संगठन में वर्ष 2009 में 11880 पर पर नियुक्त के लिए फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है
नाहर पर रोड बनने का कार्य शुरु हो रहा है पहले जब बच्चे पढ़ने के लिए जाते हे तो पानी के रास्ते से होकर जाते थे उसी में कितना बच्चे पानी में हर रोज़ गिर जाते थे लेकिन अब वे लोग बहुत खुश हैं। इस खबर को विस्तार से सुनने के लिए इस ऑडियो क्लिक करें
नासरीगंज एमडीएम के राशन उठाव के लिए टेंडर की प्रक्रिया में अनियमितता बरती गई है। नियमों को ताक पर रखकर जिला के नासरीगंज प्रखंड में जनवितरण प्रणाली के दुकानदार के बेटे को टेंडर देने का मामला प्रकाश में आया है। टेंडर प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए इजहारुल हक ने डीएम व एमडीएम प्रभारी को ज्ञापन देकर जांच की मांग की है। इसके अलावा टेंडर को रद्द करने की भी गुहार लगायी है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सासाराम कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच न्यायालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग कचहरी परिसर में प्रवेश करने के उतावले नजर आए। इस कारण मेनगेट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसे रोकने में न्यायालय कर्मियों व पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिक्रमगंज श्रीराम नवमी की शोभा यात्रा संचालन समिति की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में सर्व सम्मति से कोरोना संक्रमण को लेकर रामनवमी सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। विदित हो कि प्रशासन ने किसी भी प्रकार की शोभा-यात्रा या जुलूस निकालने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा मंदिरों के कपाट बंद हो गए हैं। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आज मल्हीपुर गांव में मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस के बारे में जानकारी दिया गया। जिसमें कि '' अगर चुनाव होगा तो पढ़ाई भी होना चाहिए इसके ऊपर छात्रो से उनका राय लिया गया है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आज मल्हीपुर गांव में मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस के बारे में किया गया मीटिंग जिसमें छात्रों से राय ली गई की अगर चुनाव होगा तो पढ़ाई भी होना चाहिए इसके ऊपर
आज मल्हीपुर गांव न्यूज़ एक्सप्रेस के बारे में किया गया,छात्रा के साथ बैठक और विशेष ''चुनाव होगा तो पढ़ाई भी होना चाहिए'' इसके ऊपर छात्राओं का राय लिया गया है।
नौहट्टा देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर प्रखंड प्रशासन पूरी तरह से सजग व तैयार हो गई है। प्रवासी मजदूरों को क्वारंटाइन करने के लिए पहड़िया डिग्री कॉलेज को तैयार किया गया है। हालांकि अभी तक कोई प्रवासी मजदूर प्रखंड में वापस नहीं आया है। लेकिन प्रशासन पहले से ही सचेत व तैयारी कर ली है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
