जिला रोहतास में कल्याण विभाग से संचालित सभी मिडिल स्कूलों में छात्रों के लिए छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। कल्याण विभाग के सचिव देवेश सेहरा ने शिक्षा विभाग व कल्याण विभाग के अफसरों से साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग करके सरकार द्वारा आवासीय विद्यालयों में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि अभी भी जिले के कई आवासीय मिडिल स्कूलों में छात्रावास की सुविधा नहीं है।

डेहरी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक गोपाल प्रसाद की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बिहार सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार को लेकर आक्रोश जताया गया। बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि बिहार सरकार अति पिछड़ा वर्ग युवाओं को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना चला रही है, परंतु इस योजना का लाभ अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को नहीं मिल पा रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

नोखा प्रखंड़ के धर्मपुरा पंचायत में शिक्षक नियोजन में पंचायत शिक्षक सुनीता कुमारी के फर्जी प्रमाण पत्र पर नियोजन करने के आरोप में पंचायत सेवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए धर्मपुरा ओपी के अध्यक्ष ददन राम ने बताया कि धर्मपुरा पंचायत के पंचायत शिक्षक द्वारा सुनीता कुमारी के नियोजन में उनका प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया।

lसूर्यपुरा थाना क्षेत्र में मलियाबाग बिक्रमगंज एनएच 120 पथ पर रविवार को अनियंत्रित होकर एक स्विफ्ट डिजायर कार चाट में पलट गई। इससे चालक को मामूली चोटें आयी हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो कार चालक आशीष कुमार है। वह गोरखपुर यूपी के बरियारपुर का रहने वाला है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिक्रमगंज माध्यमिक परीक्षा में बिहार टॉपर दिनारा प्रखंड के संदीप कुमार को अनुमंडलीय पटेल सेवा संघ बिक्रमगंज ने शहर के नटवार रोड स्थित शुभमंगलम के सभागार में सम्मानित किया। कार्यक्रम की की अध्यक्षता रामअवधेश सिंह और संचालन अरविंद भारतीय ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सासाराम और कैमूर सहित अन्य जगहों पर महात्मा ज्योतिबा राव की 194 वी जयंती पर मौर्य शक्ति के स्थानीय कार्यालय में भारतीगंज, करपुरवा में बड़े धूमधाम से मनाई गई। उनकी जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। मौर्य शक्ति कार्यकर्ताओं द्वारा उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सासाराम ज़िला मुख्यालय सासाराम स्थित संत पॉल स्कूल में प्रांगण में लायंस क्लब ओफ़ सासाराम एवं टीम सबल के संयुक्त तत्वावधान के तहत श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति , जयपुर के माध्यम से 109 दिव्यांग नागरिकों को कृत्रिम अंग निःशुल्क भेंट स्वरूप दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार के नियोजित शिक्षकों के तबादले को लेकर बड़ी खबर आइ है. अर्से से इंतजार कर रहे शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया अब जल्द ही शुरू कर दी जायेगी. शिक्षा विभाग ने गुरुवार को उससे संबंधित नियमावली को हरी झंडी दे दी है. विभाग ने एनआइसी के सहयोग से इस प्रक्रिया में काम आने वाले सॉफ्टवेयर को भी तैयार कर लिया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

चेनारी प्रखंड के बादलगढ़ ग्राम में जिवीका दीदी के भियुवर का मीटिंग किया गया जिसमें मोबाईल बाणी के बारे में बताया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.