जिला रोहतास में कल्याण विभाग से संचालित सभी मिडिल स्कूलों में छात्रों के लिए छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। कल्याण विभाग के सचिव देवेश सेहरा ने शिक्षा विभाग व कल्याण विभाग के अफसरों से साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग करके सरकार द्वारा आवासीय विद्यालयों में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि अभी भी जिले के कई आवासीय मिडिल स्कूलों में छात्रावास की सुविधा नहीं है।