राज्य स्तरीय वेडिंग फ़ोटो प्रतियोगिता 2020में धनबाद से चंदन पाल व सुभोजित घोषाल भी शामिल

शहीद कैलाश यादव अमर रहे, कैलाश यादव के हत्यारों को फांसी दो ,जो हमसे टकराएगा चूर चूर हो जाएगा, बेंगाबाद के तत्कालीन थाना प्रभारी प्रशांत कुमार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करो, हत्याकांड में शामिल अपराधियों पर सीसीए और गुंडा एक्ट लगाकर राजबदर करो सहित कई गगनभेदी नारों के बीच आज बुधवार को राष्ट्रीय यादव सेना द्वारा जिले के तिसरी एवं देवरी प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया और प्रदर्शन भी किया। इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता तिसरी प्रखण्ड मुख्यालय में जंहा सेना के जिला महामन्त्री सुनील यादव ने किया वंही देवरी में कार्यक्रम सेना के युवा साथी पिंटू यादव की अगुवाई में सम्पन्न हुई। दोनों ही स्थानों पर बतौर मुख्य अतिथि यादव नायक युवा तुर्क सुनील कुमार यादव मौजूद थे। विस्तृत खबर ऑडियो पर क्लिक कर सुनें।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने प्रदेश स्टैंडिंग कमेटी के अनुशंसा पर कृष्ण मुरारी शर्मा को गिरिडीह जिला का दुबारा जिला संयोजक मनोनीत किया है। झारखंड प्रभारी डॉ अजय कुमार ने बुधवार को इसका अनुमोदन कर दिया है। प्रदेश कार्यकारी सचिव अविनाश नारायण द्वारा जारी पत्र की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक सिन्हा ने बताया कि कृष्ण मुरारी शर्मा एक सामाजिक कार्यकर्ता और जुझारू नेता हैं उनके नेतृत्व में आम आदमी पार्टी गिरिडीह में जन जन तक पहुँचेगा। विस्तृत खबर ऑडियो पर क्लिक कर सुनें।

झारखण्ड राज्य धनबाद जिला से जे एम रंगीला ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम से एंबुलेंस की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। धनबाद के उपायुक्त उमाशंकर सिंह के निर्देश पर कोविड-19 के मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने वाली सभी एंबुलेंस की रियाल टाइम मॉनिटरिंग करने के लिए उसमें जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाने का कार्य आज से शुरू हो गया। एंबुलेंस के रियाल टाइम मॉनिटरिंग के लिए सर्किट हाउस में कंट्रोल रूम भी कार्य करने लगा है। उपायुक्त ने आज सर्किट हाउस पहुंचकर कंट्रोल रूम से स्वयं एंबुलेंस की ट्रैकिंग की इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि कोविड-19 मरीजों को समय पर अस्पताल तक पहुंचाने के लिए चिन्हित सभी 14 एंबुलेंस में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाने का काम आज से आरंभ किया गया। 3 सितंबर तक सभी एंबुलेंस इससे लेस हो जाएगी। जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाने के बाद कोविड-19 कंट्रोल रूम से एंबुलेंस की रियाल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने बताया कि सभी एंबुलेंस को सेनिटाइज़ेशन किट से लेस किया गया है। किट में सेनिटाइज़र, स्प्रिंग ,इक्विपमेंट ,पीपीई किट ,मास्क ,ग्लब्स उपलब्ध होंगे। एंबुलेंस चालक को सैनिटाइजेशन करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

गिरिडीह में साइबर अपराधियों ने डीसी राहुल कुमार सिन्हा के फेसबुक आइडी हैक कर लिया है। अकाउंट हैक कर साइबर अपराधियों ने डीसी के एक मित्र समेत कई लोगों को मैसेज कर उनसे पैसे की मांग की है। इतना ही नही एक अखबार के पत्रकार से भी हैकरों ने पैसों की मांग किया। हालांकि लोगों ने सूझ बूझ का परिचय दिया। और साइबर ठगी से खुद को बचा लिया। डीसी श्री सिन्हा ने अपने फेसबुक आईडी को बन्द कर मामले की शिकायत साइबर थाना की पुलिस से की है। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। विस्तृत खबर ऑडियो को क्लिक कर सुने।

आउटसोर्सिंग कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों पर करें नामजद प्राथमिकी दर्ज उमाशंकर सिंह उपायुक्त धनबाद

गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के झारखंडी जंगल से एक युवक को अधमरा अवस्था में पाया गया। उसके समीप ही एक बाइक भी खड़ी मिली है। समझा जाता है कि वह बाइक भी उसे अधमरा अवस्था मे युवक का ही है। विस्तृत खबर ऑडियो क्लिक कर सुनें।

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में घिरे गिरिडीह नगर निगम के मेयर सुनील पासवान को झारखंड उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए आरक्षण का लाभ उठाने के मामले में सोमवार को झारखंड उच्च न्यायालय ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर. मुखोपाध्याय की खंडपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद मेयर सुनील पासवान 10-10 हजार के दो निजी मुचलके के शर्त पर जमानत दी है। विस्तृत खबर ऑडियो क्लिक कर सुनें।

छाता बाद में कतरास थाना प्रभारी रास बिहारी लाल को पगड़ी पहनाकर किया गया सम्मानित

गिरिडीह : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने साइबर अपराध के प्रति जिलावासियों को जागरूक करते हुए कहा है की आज के समय में अधिकांश लोग सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हैं, क्योंकि वर्तमान समय में यह माध्यम सूचनाओं के आदान-प्रदान करने का यह सबसे सरल माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि आज के समय में किसी न किसी सोशल नेटवर्किंग साईट से हर व्यक्ति जुड़ा है। सोशल मीडिया ने जिस तेजी लोगों के जीवन में अपनी जगह बनाई है उसके दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। सोशल मीडिया का इस्तेमाल गलत चीजों के लिए होने लगा है। विस्तृत जानकारी हेतु ऑडियो पर क्लिक करें।