गिरिडीह में साइबर अपराधियों ने डीसी राहुल कुमार सिन्हा के फेसबुक आइडी हैक कर लिया है। अकाउंट हैक कर साइबर अपराधियों ने डीसी के एक मित्र समेत कई लोगों को मैसेज कर उनसे पैसे की मांग की है। इतना ही नही एक अखबार के पत्रकार से भी हैकरों ने पैसों की मांग किया। हालांकि लोगों ने सूझ बूझ का परिचय दिया। और साइबर ठगी से खुद को बचा लिया। डीसी श्री सिन्हा ने अपने फेसबुक आईडी को बन्द कर मामले की शिकायत साइबर थाना की पुलिस से की है। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। विस्तृत खबर ऑडियो को क्लिक कर सुने।