झारखण्ड राज्य धनबाद जिला से जे एम रंगीला ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम से एंबुलेंस की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। धनबाद के उपायुक्त उमाशंकर सिंह के निर्देश पर कोविड-19 के मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने वाली सभी एंबुलेंस की रियाल टाइम मॉनिटरिंग करने के लिए उसमें जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाने का कार्य आज से शुरू हो गया। एंबुलेंस के रियाल टाइम मॉनिटरिंग के लिए सर्किट हाउस में कंट्रोल रूम भी कार्य करने लगा है। उपायुक्त ने आज सर्किट हाउस पहुंचकर कंट्रोल रूम से स्वयं एंबुलेंस की ट्रैकिंग की इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि कोविड-19 मरीजों को समय पर अस्पताल तक पहुंचाने के लिए चिन्हित सभी 14 एंबुलेंस में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाने का काम आज से आरंभ किया गया। 3 सितंबर तक सभी एंबुलेंस इससे लेस हो जाएगी। जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाने के बाद कोविड-19 कंट्रोल रूम से एंबुलेंस की रियाल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने बताया कि सभी एंबुलेंस को सेनिटाइज़ेशन किट से लेस किया गया है। किट में सेनिटाइज़र, स्प्रिंग ,इक्विपमेंट ,पीपीई किट ,मास्क ,ग्लब्स उपलब्ध होंगे। एंबुलेंस चालक को सैनिटाइजेशन करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
