आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने प्रदेश स्टैंडिंग कमेटी के अनुशंसा पर कृष्ण मुरारी शर्मा को गिरिडीह जिला का दुबारा जिला संयोजक मनोनीत किया है। झारखंड प्रभारी डॉ अजय कुमार ने बुधवार को इसका अनुमोदन कर दिया है। प्रदेश कार्यकारी सचिव अविनाश नारायण द्वारा जारी पत्र की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक सिन्हा ने बताया कि कृष्ण मुरारी शर्मा एक सामाजिक कार्यकर्ता और जुझारू नेता हैं उनके नेतृत्व में आम आदमी पार्टी गिरिडीह में जन जन तक पहुँचेगा। विस्तृत खबर ऑडियो पर क्लिक कर सुनें।