गिरिडीह जिले के धनवार प्रखण्ड अंतर्गत परसन थाना क्षेत्र के केलाढाब सड़क किनारे मैदान में सोमवार को एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से पुते इलाके में सनसनी फैल गई है। मैदान में युवक का केवल धड़ मिला। जबकि अपराधी सिर को अपने साथ ले गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गई है। सिर नहीं होने से युवक की अब तक पहचान नहीं की जा सकी है। विस्तृत खबर के लिये ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें।

गिरिडीह जिले के बगोदर की बेटी सभ्यता भूषण यादव को नारी गौरव सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय कवयित्री मंच पश्चिम बंगाल की ओर से बीते 26 अगस्त को नारी समानता दिवस के अवसर पर आयोजित ऑनलाइन नारी सशक्तिकरण से संबंधित एक काव्य रचना प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उसे यह सम्मान दिया गया है। विस्तृत खबर ऑडियो पर क्लिक कर सुनें।

झारखण्ड राज्य से राजेश ने धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि 1 सितंबर से शुरु होने वाले झारखण्ड प्रदेश में अंतरजिला बस के परिचालन के दौरान बस में सफर करने के लिए यात्रियों को पहले की तुलना में दोगुना भाड़ा देना होगा। राज्‍य सरकार के बस चलाने के लिए जारी किये गये दिशा-निर्देश के आलोक में संचालकों ने भाड़ा बढ़ाने का निर्णय लिया है। सरकार ने बस की क्षमता की आधी सीट में ही यात्रियों को बैठाने का निर्देश दिया है। बसों के अनुसार सवारी करने वाले यात्रियों की संख्या निर्धारित की गई है।परिचालन के दौरान कोविड 19 की सुरक्षा से सम्बंधित सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा।

Transcript Unavailable.

शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे,राजभवन पहुंचकर राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। सीएम हेमंत सोरेन ने राज्‍यपाल को करमा पर्व की बधाई दी। 1 सितंबर से अनलॉक-4 में दी गई छूट पर चर्चा की। राजभवन से बाहर निकलकर सीएम ने पत्रकारों से भी बात की,उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में 1 सितंबर से अनलॉक-4 शुरू हो रहा है,जिसकी गाइडलाइन जारी कर दी गई है। सीएम ने लोगों से अपील करते हुये कहा कि अनलॉक के गाइडलाइन का सख्‍ती से पालन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर राज्‍य में अगर संक्रमण बढ़ा या राज्‍य में स्थिति बिगड़ी तो सरकार फिर से लॉकडाउन लागू कर सकती है इसलिए लोग अनलॉक में लापरवाही न बरतें और जारी गाइडलाइन का पालन करें।

झारखण्ड प्रदेश में 1 सितंबर से अंतरजिला बसों का परिचालन की अनुमति के बाद बसों के लिये गाइडलाइन जारी कर दी गई है।बसों का परिचालन करने के दौरान इन नियमों का पालन करना होगा।बसों के परिचालन से संक्रमण ना फैले इसको लेकर गाइडलाइन का पालन सख्‍ती से कराने की बात कही गई है।सीएम हेमंत सोरेन ने भी लोगों से गाइडलाइन का अनुपालन सख्‍ती से करने की अपील की है,ताकि संक्रमण का खतरा न बढ़े। पूरी खबर ऑडियो पर क्लिक कर सुनें।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मुहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण मनाने को लेकर शुक्रवार की शाम बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह व अंचलाधिकारी आशुतोष औझा के नेतृत्व मे बगोदर बाजार मे फ्लैग मार्च निकाला गया।और पुरा बगोदर बाजार भ्रमण किया

झारखण्ड राज्य धनबाद जिला गिरिडीह से जेएम रंगीला ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि टाटा स्टील झरिया डिवीजन में सर दोराबजी टाटा की 161वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मुख्य रूप से शारीरिक दूरी का पालन करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर दोराबजी टाटा के सम्मान में प्रतिमा स्थापित इस पार्क में संजय राजोरिया जी एम झरिया डिविजन टाटा स्टील के साथ डिवीजन के वरीय अधिकारियों ,कर्मचारियों व यूनियन के प्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संजय राजोरिया ने कहा दोराबजी जी टाटाके जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाओं और उपलब्धियों को याद किया और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता मांगी। जो अत्यंत प्रासंगिक बने हुए हैं। इस अवसर पर देवाशीष बनर्जी ,चीफ़ एच आर एम नरेंद्र कुमार गुप्ता ,चिप सिजवा ग्रुप टाटा स्टील संतोष महतो ,क्षेत्रीय सचिव राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन एस एस जामा क्षेत्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन समेत यूनियन के अन्य प्रतिनिधि डिवीजन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने लोगों से की जांच कराने की अपील शुक्रवार को स्पेशल ड्राइव में नौ स्थानों पर की जाएगी कोरोना जांच। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक ने कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी। मृतक युवक गावां थाना क्षेत्र का जगदीशपुर गांव निवासी नन्दलाल गोस्वामी का 30 वर्षीय पुत्र पप्पू गोस्वामी था। जो पिंडाटांड़ पंचायत के प्रतापपुर गांव स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। विस्तृत खबर ऑडियो पर क्लिक कर सुने।