झारखण्ड राज्य से राजेश ने धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि 1 सितंबर से शुरु होने वाले झारखण्ड प्रदेश में अंतरजिला बस के परिचालन के दौरान बस में सफर करने के लिए यात्रियों को पहले की तुलना में दोगुना भाड़ा देना होगा। राज्य सरकार के बस चलाने के लिए जारी किये गये दिशा-निर्देश के आलोक में संचालकों ने भाड़ा बढ़ाने का निर्णय लिया है। सरकार ने बस की क्षमता की आधी सीट में ही यात्रियों को बैठाने का निर्देश दिया है। बसों के अनुसार सवारी करने वाले यात्रियों की संख्या निर्धारित की गई है।परिचालन के दौरान कोविड 19 की सुरक्षा से सम्बंधित सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा।
