झारखंड बीआरपी सीआरपी महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

मंगलवार की शाम को गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड के चट्टी पंचायत स्थित मरुडीह गांव में हुई बज्रपात की घटना में 58 वर्षीय रामेश्वर यादव नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि इस घटना में तीन बच्चियां झुलस गई है। ऑडियो क्लिक कर सुने पूरी खबर।

हजारीबाग की छात्रा सलीना यासमीन की अगवा कर सामूहिक बलात्कार और उसकी निर्मम हत्या मामले में दोषी को सजा दिलाने और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को जमुआ में तंजीम इस्लाहुल मुस्लेमीन के बैनर तले केंडल मार्च निकाला और विरोध प्रकट किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  इस केंडल मार्च के दौरान तंजीम के दर्जनों लोगों ने हाथ मे केंडल एवं तख्ती लिए जमुआ चौक का भ्रमण किया मृतक यासमीन को इंसाफ दिलाने हेतु विरोध प्रदर्शन किया। ऑडियो क्लिक कर सुने पूरी खबर।

अब रेलवे में भी मनरेगा के तहत मनरेगा मजदूरों को काम दिया जाएगा। उन कामों में रेलवे स्टेशन की साफ सफाई,पटरी के साइड बने नाले की सफाई एवं पौधा रोपण आदि का काम अब मनरेगा मजदूरों से करवाया जाएगा। उक्त बातें जमुआ बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने कहा। श्री कर्मकार मंगलवार को जमुआ से रेम्बा तक रेल ट्रॉली के माध्यम से भ्रमण कर सारी वस्तु स्थिति से अवगत होने के बाद पत्रकारों से बात चीत करते हुये उक्त बातों की जानकारी दिया। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।

गिरिडीह जिले के जमुआ स्थित आम बगान में मंगलवार को हरला संकुल जलसहिया संघ की बैठक सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रखंड अध्यक्ष विक्रम कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। ऑडियो क्लिक कर सुने विस्तृत खबर।

जून माह का  सरकारी अनाज की कालाबाजारी के सहित अन्य मांगों को लेकर बगोदर के औंरा मंडल भाजयुमो अध्यक्ष प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में सोमवार को प्रस्तावित धरना कार्यक्रम प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थगित हो गया. जिसके बाद में मंडल अध्यक्ष ने एसडीएम राम कुमार मंडल को मांग पत्र सौंपते हुए मामले में उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की।एसडीएम ने इसके लिए उन्हें आश्वस्त किया है‌. इस संबंध में भाजयुमो नेता प्रेमचंद साहू ने बताया कि सरकारी अनाज की कालाबाजारी सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को बगोदर प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना दिया जाना था. इसके लिए तैयारी भी पूरी कर ली गई थी. प्रखंड मुख्यालय परिसर में टेंट तक लगाया जा रहा था.मगर प्रशासन की ओर से धरना के लिए इजाजत नहीं दी गयी जिसके बाद एसडीएम को मांग पत्र सौंपते हुए मामले में उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है. उन्होंने बताया कि राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके लोगों के बीच अनाज का वितरण सुनिश्चित करने, उनका राशन कार्ड बनाने की गारंटी सुनिश्चित करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।

जमुआ पूर्वी प्रखंड के सियाटाण्ड मे आज कांग्रेस पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें जमुआ पूर्वी के विभिन्न गांवों से लोग एकत्रित हुए और सभी लोगों ने बड़े उल्लास के साथ कांग्रेस पार्टी में सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा और जमुआ विधानसभा प्रतिनिधि डॉ मंजू कुमारी ने सभी लोगों को पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

निरसा की एम पी एल के चटनी ग्रस्त 96 मजदूरों को पुनः बहाल किया गया एमपीएल कामगार यूनियन का आंदोलन समाप्त सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

 गिरिडीह नगर निगम कर्मी 3 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले हड़ताल पर है। हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रहा। निगम कर्मियों के हड़ताल के कारण नगर निगम कार्यालय में ताला लटका हुआ है। निगम कार्यालय के कार्य जंहा बाधित हो रहे हैं वंही शहर की साफ सफाई का कार्य भी अवरुद्ध है। जगह जगह कूड़े कचड़ों का ढेर लग गया है। विस्तृत खबर ऑडियो क्लिक कर सुनें।