Transcript Unavailable.

हजारीबाग महिला कॉलेज की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध मे भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह के मौलाना आजाद चौक में प्रतिवाद सभा कर न्याय की मांग की। विस्तृत खबर ऑडियो क्लिक कर सुनें।

एलआईसी के शेयर बेचे जाने को लेकर कर्मियों ने जताया विरोध कहा लोगों के जीवन के साथ सरकार कर रही है खिलवाड़

राजद नेता कैलाश यादव की हत्या और भाजपा नेता इन्द्रलाल वर्मा पर जानलेवा हमला समेत दर्जन भर से अधिक अपराधिक मामलों में फरार चल रहे मोतीलेदा गांव निवासी राजेश राय और उसके भाई मुकेश राय को दबोचने के लिए गिरिडीह जिले की बेंगाबाद पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। फरार चल रहे दोनों आरोपी भाईयों की गिरफ्तारी के लिये बेंगाबाद पुलिस ने भी तेवर कड़े कर लिए है। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।

बीते 9 माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के एक आरोपी को जिले की डुमरी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।घटना के सम्बंध में बताया गया कि 22 वर्षीय आरोपी युवक सिकंल मंडल गांव की ही एक युवती के साथ वर्ष 2019 के नवंबर माह में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना के दुसरे दिन पीड़िता ने डुमरी थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराई थी। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

राष्ट्रीय यादव सेना द्वारा बुधवार को जिले के तिसरी एवं गांवां प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। सेना के लोगों ने आगामी 13 सितंबर को बेंगाबाद के मोतीलेदा में आहूत शहीद कैलाश यादव की श्रद्धाजंलि सह संकल्प सभा कार्यक्रम को सफल बनाने की लोगों से अपील किया। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य से राजेश ने धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मनरेगा के तहत जिले के जमुआ प्रखंड में हर दिन 15 हजार मजदूरों को काम दिया जाएगा । इस हेतु गरीब रोजगार कल्याण अभियान के तहत 9 एवं 10 सितंबर को जमुआ के विभिन्न पंचायतों में योजना खोलो अभियान केम्प लगाया गया है। उक्त जानकारी जमुआ बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने दी। बताया कि मनरेगा के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु ही यह दो दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया है। कहाँ कि पंचायतों में जितना योजना संचालित होना चाहिए या जितने मजदूरों को काम दिया जाना चाहिए उतना नही हो पा रहा है। मजदूरों को ज्यादा से ज्यादा काम मिले इसके लिए पंचायतों में योजना खोलो केम्प लगाया जा रहा है। बताया कि इसके लिए कर्मियों के साथ साथ प्रवेक्षक को भी लगाया गया है।

गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखण्ड के खुखरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चिरूडिह में बुधवार की सुबह अवैध सखुवा का लकड़ी लदे ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने धर दबौचा और खुखरा पुलिस को सुपर्द किया। खुखरा थाना की पुलिस मौके पर से अवैध लकड़ी लदा ट्रैक्टर के साथ ट्रेक्टर चालाक को भी अपने साथ थाना ले गयी। ऑडियो क्लिक कर सुने पूरी खबर।

जिले की तीसरी थाना की पुलिस ने महिला के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार के आरोपी सिंघो निवासी   राजेन्द्र शर्मा और संजीत शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। ऑडियो क्लिक कर सुने पूरी खबर।

जिले के गांवां थाना क्षेत्र में बुधवार को पूर्णा डाबर नदी के किनारे झाड़ियों में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गयी है। मृतक युवक की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के खटोरी पंचायत के अमझर निवासी रामु बास्के के रूप में की गई। बताया गया कि रामू मछली पकड़ने के दौरान बीते सोमवार को बह गया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।