झारखण्ड राज्य से राजेश ने धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मनरेगा के तहत जिले के जमुआ प्रखंड में हर दिन 15 हजार मजदूरों को काम दिया जाएगा । इस हेतु गरीब रोजगार कल्याण अभियान के तहत 9 एवं 10 सितंबर को जमुआ के विभिन्न पंचायतों में योजना खोलो अभियान केम्प लगाया गया है। उक्त जानकारी जमुआ बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने दी। बताया कि मनरेगा के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु ही यह दो दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया है। कहाँ कि पंचायतों में जितना योजना संचालित होना चाहिए या जितने मजदूरों को काम दिया जाना चाहिए उतना नही हो पा रहा है। मजदूरों को ज्यादा से ज्यादा काम मिले इसके लिए पंचायतों में योजना खोलो केम्प लगाया जा रहा है। बताया कि इसके लिए कर्मियों के साथ साथ प्रवेक्षक को भी लगाया गया है।
