गिरिडीह के बराकर नदी के पानी के तेज वेग के साथ बीते गुरुवार को नहाने के क्रम में बहे गादी श्रीरामपुर के चुंगलो गांव निवासी दीपक सिंह के 12 वर्षीय पुत्र का शव अब तक नहीं मिल पाया है। हादसे के पहले दिन स्थानीय तैराकों और गौताखोरों द्वारा शव की काफी तलाश की गई। मगर कोई सफलता नहीं मिली। मामले की सूचना पर जिला प्रशासन मुस्तेदी से सर्च ऑपरेशन चला रही है। जिला प्रशासन द्वारा देवधर से एनडीआरएफ की टीम बुलायी गयी है। टीम नदी में बच्चे की तलाश में जुटी है। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य धनबाद जिला से जेएम रंगीला ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिव्यांगजन कल्याण संघ की गिरिडीह जिला स्तरीय बैठक गिरिडीह के झंडा मैदान में राजेश्वर तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि विकलांग दिव्यांग कल्याण समिति के महासचिव भुनेश्वर महतो ,प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार ,विशिष्ट अतिथि ग्राम कल्याण समिति के सचिव सहदेव राणा उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 को धरातल पर उतारने की मांग की गई। जिसमें मुख्य मांगें शामिल है ,बेरोजगार दिव्यांगों को रोजगार दिया जाए ,सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार तथा खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत सरकार रामविलास पासवान के आदेशानुसार सभी दिव्यांगों को अंतोदय कार्ड उपलब्ध करवाया जाए ,स्वामी विवेकानंद प्रोत्साहन योजना के अनुमोदन में बीपीएल की बाध्यता समाप्त की जाए ,दिव्यांग संघ को प्रत्येक जिला में कार्यालय उपलब्ध करवाया जाए,जिला स्तरीय बहाली में दिव्यांगों को आरक्षण दिया जाए। इस बैठक में दिव्यांग सामाजिक सेवा संस्थान गिरिडीह के उपाध्यक्ष जसवंत बर्मा ,संगठन मंत्री चंद्र पंडित ,संघ के सचिव आकाश सिंह ,नसरीन प्रवीण ,रंजीत रजक ,रविकांत गोस्वामी ,सोनी कुमारी ,शनिदेव सु,नील कुमार ,मनोज कुमार ,द्वारिका पंडित आदि सैकड़ों की संख्या में दिव्यांग पुरुष महिला बच्चे मौजूद थे।

झारखण्ड राज्य धनबाद जिला से जेएम रंगीला ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि धनबाद जिले में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और ब्लैक स्पोर्ट्स पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस उपाधीक्षक यातायात व नोडल पदाधिकारी सड़क सुरक्षा राजेश कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में विभिन्न रोड डिवीजन के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से दुर्घटना संभावित क्षेत्र ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अल्पकालिक उपाय तथा दीर्घकालिक उपाय की विवरण की मांग पुलिस उपाधीक्षक यातायात ने की। उन्होंने रोड डिवीजन के सभी अधिकारियों से सभी मुख्य स्थानों पर सड़क सुरक्षा संबंधी साइनेज लगाने विशेष कर गति सिमा साइनेज तथा उपाय करने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात सह नोडल पदाधिकारी सड़क सुरक्षा राजेश कुमार पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र सिंह स्टेट हाईवे के अधिकारी सतीश उपाध्याय प्रभात मिश्रा एनएचएआई के हाईवे इंजिनियर हाई लाल मनि सिंह सड़क सुरक्षा सेल डीपीआईयू टीम के पुष्कर कुमार ,प्रदीप कुमार ,सुदीप तिग्गा आदि उपस्थित थे।

गिरिडीह-धनबाद मुख्य पथ पर स्थित बराकर नदी में गुरुवार की दोपहर एक 12 वर्षीय नाबालिग बह गया। परिजनों समेत स्थानीय ग्रामीण नाबालिग को तलाशने में जुटे थे। लेकिन नदी में बहे नाबालिग की देर शाम तक काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ आता पता नहीं चल पाया है। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।

गिरिडीह के कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर से अनलोडिंग के लिये खड़ा चार सौ बोरा चावल लदा एक ट्रक बुधवार देर रात गायब हो गया। गायब ट्रक गुरुवार सुबह गोदाम से करीब 22 किलोमीटर दूर बेंगाबाद थाना क्षेत्र से लावारिस हालत में मिला लेकिन उससे चावल का बोरा गायब था। ऑडियो क्लिक कर सुने पूरी खबर।

राष्ट्रीय यादव सेना जिला कमेटी की एक बैठक न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को सम्पन्न हुई l बैठक में आगामी 13 सितंबर को शहीद कैलाश यादव के गांव मोतीलेदा में आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी कैसे सुनिश्चित किया जाए इस पर विचार विमर्श किया गया lविस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा जारी निर्देश के आलोक में जिला परिवहन पदाधिकारी रोहित सिन्हा के नेतृत्व में जिले में अंतर राज्य यात्रा करने वाले बसों के विरुद्ध विशेष जाँच अभियान चलाया गया। इस दौरान नियम उल्लंघन करने के आलोक में जंहा एक बस को जब्त किया गया वंही 7 बसों को ब्लैकलिस्ट किया गया।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की एक बैठक गुरुवार को जिले के देवरी प्रखंड में संम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सबदर अली ने की। बैठक में प्रदेश संसदीय समिति के अध्यक्ष सह गिरीडीह ज़िलाध्यक्ष अनिल यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान इम्तियाज अंसारी को राजद के देवरी प्रखण्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष इम्तियाज अंसारी के नेतृत्व में काफी लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिन्हें पुष्प माला भेंट कर राजद के जिला और प्रदेश पदाधिकारियों ने पार्टी में स्वागत किया। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।

रेलवे में मजदूर विरोधी सभी कानूनों का विरोध किया जाएगा डीके पांडेय अपर महामंत्री ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन

झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस क्रम में कई बीडीओ भी बदल दिये गये हैं। इसका आदेश 10 सितंबर को कार्मिक विभाग ने जारी कर दिया। विभाग द्वारा आदेश के अनुसार :- मनमोहन प्रसाद को कार्यपालक दंडाधिकारी, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। अशोक कुमार सिन्हा की सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपी गई है। हजारीबाग के केरेडारी के बीडीओ अमित कुमार श्रीवास्तव की सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपी गई है। पांकी, पलामू के बीडीओ मनोज कुमार की सेवा अगले आदेश तक राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपी गई है। सरायकेला-खरसावां के राजनगर गोविंदपुर के बीडीओ अविनाश पूर्णेन्दु की सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपी गई है। चाईबासा सदर के कार्यपालक दंडाधिकारी जीतेंद्र कुमार यादव की सेवा ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गई है। रामगढ़ के कार्यपालक दंडाधिकारी डांगुर कोड़ाह की सेवा अगले आदेश तक ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गई है। बोकारो के उप निर्वाचन पदाधिकारी मोतीलाल हेम्ब्रोम की सेवा अगले आदेश तक राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपी गई है।