गिरिडीह के बराकर नदी के पानी के तेज वेग के साथ बीते गुरुवार को नहाने के क्रम में बहे गादी श्रीरामपुर के चुंगलो गांव निवासी दीपक सिंह के 12 वर्षीय पुत्र का शव अब तक नहीं मिल पाया है। हादसे के पहले दिन स्थानीय तैराकों और गौताखोरों द्वारा शव की काफी तलाश की गई। मगर कोई सफलता नहीं मिली। मामले की सूचना पर जिला प्रशासन मुस्तेदी से सर्च ऑपरेशन चला रही है। जिला प्रशासन द्वारा देवधर से एनडीआरएफ की टीम बुलायी गयी है। टीम नदी में बच्चे की तलाश में जुटी है। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।