झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस क्रम में कई बीडीओ भी बदल दिये गये हैं। इसका आदेश 10 सितंबर को कार्मिक विभाग ने जारी कर दिया। विभाग द्वारा आदेश के अनुसार :- मनमोहन प्रसाद को कार्यपालक दंडाधिकारी, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। अशोक कुमार सिन्हा की सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपी गई है। हजारीबाग के केरेडारी के बीडीओ अमित कुमार श्रीवास्तव की सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपी गई है। पांकी, पलामू के बीडीओ मनोज कुमार की सेवा अगले आदेश तक राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपी गई है। सरायकेला-खरसावां के राजनगर गोविंदपुर के बीडीओ अविनाश पूर्णेन्दु की सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपी गई है। चाईबासा सदर के कार्यपालक दंडाधिकारी जीतेंद्र कुमार यादव की सेवा ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गई है। रामगढ़ के कार्यपालक दंडाधिकारी डांगुर कोड़ाह की सेवा अगले आदेश तक ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गई है। बोकारो के उप निर्वाचन पदाधिकारी मोतीलाल हेम्ब्रोम की सेवा अगले आदेश तक राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपी गई है।
