झारखण्ड राज्य धनबाद जिला से जेएम रंगीला ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिव्यांगजन कल्याण संघ की गिरिडीह जिला स्तरीय बैठक गिरिडीह के झंडा मैदान में राजेश्वर तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि विकलांग दिव्यांग कल्याण समिति के महासचिव भुनेश्वर महतो ,प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार ,विशिष्ट अतिथि ग्राम कल्याण समिति के सचिव सहदेव राणा उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 को धरातल पर उतारने की मांग की गई। जिसमें मुख्य मांगें शामिल है ,बेरोजगार दिव्यांगों को रोजगार दिया जाए ,सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार तथा खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत सरकार रामविलास पासवान के आदेशानुसार सभी दिव्यांगों को अंतोदय कार्ड उपलब्ध करवाया जाए ,स्वामी विवेकानंद प्रोत्साहन योजना के अनुमोदन में बीपीएल की बाध्यता समाप्त की जाए ,दिव्यांग संघ को प्रत्येक जिला में कार्यालय उपलब्ध करवाया जाए,जिला स्तरीय बहाली में दिव्यांगों को आरक्षण दिया जाए। इस बैठक में दिव्यांग सामाजिक सेवा संस्थान गिरिडीह के उपाध्यक्ष जसवंत बर्मा ,संगठन मंत्री चंद्र पंडित ,संघ के सचिव आकाश सिंह ,नसरीन प्रवीण ,रंजीत रजक ,रविकांत गोस्वामी ,सोनी कुमारी ,शनिदेव सु,नील कुमार ,मनोज कुमार ,द्वारिका पंडित आदि सैकड़ों की संख्या में दिव्यांग पुरुष महिला बच्चे मौजूद थे।
