राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की एक बैठक गुरुवार को जिले के देवरी प्रखंड में संम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सबदर अली ने की। बैठक में प्रदेश संसदीय समिति के अध्यक्ष सह गिरीडीह ज़िलाध्यक्ष अनिल यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान इम्तियाज अंसारी को राजद के देवरी प्रखण्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष इम्तियाज अंसारी के नेतृत्व में काफी लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिन्हें पुष्प माला भेंट कर राजद के जिला और प्रदेश पदाधिकारियों ने पार्टी में स्वागत किया। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।