Transcript Unavailable.
देवरी थाना पुलिस के सहयोग से गुजरात पुलिस ने रविवार को गम्हारडीह गांव में छापेमार कर गोबिद यादव नामक व्यक्ति को जेवरात आदि की चोरी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। ऑडियो क्लिक कर सुने पूरी खबर।
झरखण्ड राज्य से राजेश कुमार झारखण्ड मोबाइल वाणी से बताते हैं कि झरखण्ड राज्य के शहरी निकायों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के नियमितीकरण को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। इससे संबंधित एक आदेश नगरीय प्रशासन निदेशालय के सहायक निदेशक ने राज्य के सभी नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, विशेष पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी को जारी किया है। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
गिरिडीह की गांवा वन विभाग की टीम ने शनिवार को अवैध माईका लदी एक ट्रैक्टर को जब्त कर तिसरी थाना को सौंप दिया है। गांवा के रेंजर अनिल कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर तिसरी के केवटा जाने के दौरान चंदौरी के समीप उक्त ट्रेक्टर को जब्त किया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गिरिडीह जिले की अहिल्यापुर थाना की पुलिस ने अपहरण की शिकायत दर्ज होने के महज 12 घण्टे के भीतर अपहृत युवती की सकुशल बरामदगी कर ली है। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।
गिरिडीह के एसपी अमित रेनु ने बताया कि बीते 30 अगस्त को जिले के धनवार प्रखण्ड अंतर्गत परसन ओपी थाना क्षेत्र के पंदनाटांड मैदान में मिले सिर कटी लाश की पहचान उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के कोलापुर निवासी 30 वर्षीय सत्येंद्र नाथ मिश्रा था।वह एक ठेकादार था और बिल्डिंग बनाने का ठेका लेता था। उन्होंने बताया कि एक राजमिस्त्री की पत्नी से अवैध सम्बन्ध बना उसकी हत्या का कारण। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।
गिरिडीह के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ। विद्यालय के आचार्य अक्षयवट दूबे और सेविका राधा सोरेन की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। ऑडियो क्लिक कर सुने पूरी खबर।
गिरिडीह जिले के धनवार प्रखण्ड अंतर्गत परसन ओपी थाना क्षेत्र के पंदनाटांड मैदान में बीते 30 अगस्त को मिले सिर कटी लाश की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतक उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के संत रविदास नगर का रहने वाला था। वह एक ठेकादार था और बिल्डिंग बनाने का ठेका लेता था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और अब भी अन्य लोगों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी में जुटी है। ऑडियो क्लिक कर सुने पूरी खबर।
गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के माहथाडीह गाँव में बने एक सरकारी पोखरा में डूबने से एक दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर
