गिरिडीह के एसपी अमित रेनु ने बताया कि बीते 30 अगस्त को जिले के धनवार प्रखण्ड अंतर्गत परसन ओपी थाना क्षेत्र के पंदनाटांड मैदान में मिले सिर कटी लाश की पहचान उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के कोलापुर निवासी 30 वर्षीय सत्येंद्र नाथ मिश्रा था।वह एक ठेकादार था और बिल्डिंग बनाने का ठेका लेता था। उन्होंने बताया कि एक राजमिस्त्री की पत्नी से अवैध सम्बन्ध बना उसकी हत्या का कारण। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।
