अंतरराष्ट्रीय कायस्थ परिवार द्वारा सोमवार को गिरीडीह जिले के जमुआ एवं देवरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।लाला आशोक सिन्हा, कुणाल कुमार सिन्हा एवं अनुपम शरण सिन्हा के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय कायस्थ परिवार से जुड़े लोगों ने दरायशरण, हारोडीह, बहुरियाडीह,दीघी, सूरजुगादी आदि गांवों में जनसम्पर्क किया और उन सभी गांवों में निवास कर रहे कायस्थ परिवारों से मिलकर उन्हें एकजुट होने हेतु प्रेरित किया। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।
गिरीडीह जिले के जमुआ प्रखंड के अहरडीह ग्राम में वज्रपात से एक महिला की मौत हो गयी। जबकि घटना में उसका पुत्र बुरी तरह घायल हो गया। ऑडियो क्लिक कर सुने पूरी खबर।
केंद्रीय योजना के तहत प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितम्बर को 70वीं जन्मोत्सव मनाया जाना है। प्रत्येक वर्ष भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों का आयोजन कर प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करते हैं। इस वर्ष सेवा सप्ताह के रूप में कार्यक्रम का आयोजन का निर्णय लिया गया है। इस निमित्त सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।
गिरिडीह में मदरसा और मध्यमा की परीक्षा की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन, बनाये गए जिले में कुल 39 परिक्षा केन्द्र जिनमे मदरसा के (वास्तानियां) के लिये 17 मदरसा (फौकानियां) के लिए 5 मदरसा (मौलवी) की परीक्षा के लिए 2 एवं मध्यमा की परीक्षा के लिए जिले के कुल 15 परीक्षा केंद्रों बनाएं गये है। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने दिया सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश सोमवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मदरसा एवं मध्यमा परीक्षा 2020 के परीक्षा केंद्र चयन को लेकर एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान वैश्विक महामारी कोविड-19 को देखते हुए मदरसा एवं मध्यमा परीक्षा 2020 के परीक्षा केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है ताकि परीक्षार्थी परीक्षा देते समय कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन हो सके। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड प्रदेश के गुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत टैंसेरा निवासी पीएलएफआइ के कुख्यात अपराधी संदीप तिर्की की महिलाओं ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।मृतक संदीप तिर्की पिछले एक दशक से अपराध की दुनिया में था। लेवी, रंगदारी और हत्या के घटना में वह शामिल रहता था। सोमवार की सुबह गांव की महिलाओं ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसे मार डाला।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
झारखण्ड विधानसभा का सत्र 18 सितंबर से आहूत किया जा रहा है। यह सत्र आगामी 22 सितंबर तक चलेगा। इस सत्र में उन्हें ही प्रवेश की अनुमति होगी जिनकी कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव होगी। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।
3 अस्पताल से कोरोना को हराकर 50 हुए डिस्चार्ज उमाशंकर सिंह उपायुक्त धनबाद
दुष्कर्म पीड़िता नाबालिक पूरी 8 महीने की गर्भवती प्रशासन को कटघरे में किया खड़ा इलाज के वास्ते साथ ले गई रागिनी सिंह। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
• प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। • इसी दिन 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एकमत से हिंदी को भारत का राष्ट्रभाषा स्वीकार किया था। • कर्क रेखा के उत्तर में उत्तर और पश्चिमी भारत में विशेष तौर पर हिंदी भाषा का प्रयोग किया जाता है। • हिंदी का प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। • 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाये जाने के पीछे एक और तर्क दिया जाता है, कि 14 सितंबर 1949 को हिंदी के प्रबल समर्थक "राजेंद्र सिन्हा" का 50 वां जन्मदिन था। • उन्होंने हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने के लिए लंबा संघर्ष किया था। • स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में मान्यता दिलाने के लिए काका कालेलकर, मैथिलीशरण गुप्त, हजारी प्रसाद द्विवेदी आदि साहित्यकारों को साथ मिलकर अथक प्रयास किए। • भारतीय संविधान के भाग 17 में अनुच्छेद 343 से 351 तक हिंदी तथा राज्यभाषा से संबंधित प्रावधान किए गए हैं। • हिंदी भाषा की उत्पत्ति संभवत है 1000 ई• के आसपास मानी जाती है। • हिंदी भाषा की उत्पत्ति अपभ्रंश भाषाओं से मानी गई है। • संस्कृत भारत की प्राचीन भाषा थी। • भारत की सबसे प्राचीन ग्रंथ ऋग्वेद की रचना भी संस्कृत भाषा में हुई। • संस्कृत से पाली और पाली से प्राकृत तथा प्राकृत से अपभ्रंश भाषा बनी। • और इन्हीं अपभ्रंश भाषाओं से हिंदी भाषा की उत्पत्ति हुई। आप सभी मोबाइल वाणी के श्रोताओं को हिन्दी दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। आप सभी का दिन मंगलमय हो। जय हिन्द, जय हिन्दी।
गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बेको पूर्वी पंचायत के सुंदरूटांड निवासी तुलो महतो के 32 वर्षीय पुत्र नारायण महतो जार्डन में कार्य के दौरान रविवार शाम को करंट लगने से मौत हो गयी है। नारायण महतो की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।
