धनबाद एसीबी की टीम ने आज बोकारो जिला के कसमार प्रखंड अंतर्गत सोनपुरा पंचायत के पंचायत सेवक रामजस चौधरी को सौहेल अख्तर नामक एक व्यक्ति से दो हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
7 अस्पताल से कोरोना को हराकर 107 हुए डिस्चार्ज 17को92 हुए थे डिस्चार्ज 2 दिनों में 199 व्यक्तियों ने कोरोना को दी मात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वीं जन्मदिवस को भाजपाई सेवा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित कर मना रहे है। इस दौरान देश स्तर पर सप्ताह व्यापी विभिन्न कार्यक्रम भाजपाइयों द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज गिरिडीह जिले के भाजपाई शहरी क्षेत्र की सड़कों पर साफ सफाई अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
Transcript Unavailable.
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने घोषणा की थी कि जैक बोर्ड के मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के स्टेट टॉपर को ऑल्टो कार देंगे। साथ ही यह भी कहा था कि मैट्रिक की परीक्षा में बोकारो जिला के अलावा उनके अपने डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों, जो मैट्रिक की परीक्षा में 75 फीसदी से ज्यादा अंक लायेंगे, उन्हें साइकिल गिफ्ट करेंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वालों के लिए शिक्षा मंत्री 2 ऑल्टो कार, एक बाइक और 300 साइकिलों की खरीददारी कर लिया है। 23 सितंबर को रांची में वह स्टेट टॉपर को ऑल्टो कार देंगे।
बगोदर सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश कुमार ने कार्यपालक अभियंता विधुत विभाग गिरिडीह व सहायक अभियंता विधुत विभाग डुमरी को पत्र लिखकर बगोदर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में जले हुए ट्रांसफार्मर को बदली करने व बगोदर क्षेत्र को नवनिर्मित पॉवर ग्रिड से जोड़कर नियमित रूप से बिजली बहाल करने की मांग की है।जिसका प्रतिलिपि कोडरमा सांसद व बगोदर सरिया अनुमंडल पदाधिकारी को दिया है।जिसमें कहा कि बगोदर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के अंतर्गत कई ट्रांसफॉर्मर जल गया है जिससे वहाँ के लोगो के बिच विधुत सेवा बाधित है जिससे लोगो को परेशनी हो रही है।प्रखंड के अटकाडीह पूर्वी हरिजन टोला में 63 केवीए बगोदरडीह पूर्वी महोन्डरा में 100 केवीए आदि गांवों में ट्रांसफार्मर ख़राब होने पर बनाने व गिरिडीह से लाने ले जाने में भी चन्दा करके खर्च करना पड़ता है ऊपर से महीने भर से अँधेरे में रहना भी पड़ रहा है।उपरोक्त सभी ट्रांसफार्मर करीब महीनो दिनों से जले पड़े है।जिसकी जानकारी पुर्व में भी कई बार विभाग को दिया जा चुका है।फिर भी समस्या का समाधान नही हो पाना चिंता का विषय है।सभी गांवों के जले ट्रांसफार्मर को 1 सप्ताह के भीतर विभाग द्वारा बदलकर विधुत सेवा बहाल की जाने की मांग की है।ऐसा नही होने पर उपभोक्ताओं के साथ मिलकर आमरणअनशन लिए बाध्य होंगे।जिसकी सारी जवाबदेही विधुत विभाग के अधिकारीयों की होगी
Transcript Unavailable.
बाघमारा प्रखंड के महुदा थाना अंतर्गत बंद खधानों व दामोदर नदी तट पर कोयले की अवैध उत्खनन जोरों पर है पूर्व में भी अवैध उत्खनन के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है ग्रामीणों ने इस समस्या की जानकारी कई बार प्रशासन को दिया है लिखित और मौखिक रूप से | मगर चुप्पी साधी हुई है प्रशासन अगर इसे जल्द ही नहीं रोका गया तो हो सकता है बड़ी दुर्घटना| अवैध उत्खनन से पूर्व में जमीन के नीचे आग लग चुकी है | इस इसकी पुनरावृत्ति ना हो इसलिए प्रशासन को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी होगी
धनबाद के एसएसपी असीम विक्रांत मिंज में जिले के नौ थाना व ओपी प्रभारी को दी नई कमान। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
धनबाद में खनन विभाग की टीम ने लोहा पट्टी घाट में की छापेमारी डाउनलोड दो ट्रैक्टर जप्त
