शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने घोषणा की थी कि जैक बोर्ड के मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के स्टेट टॉपर को ऑल्टो कार देंगे। साथ ही यह भी कहा था कि मैट्रिक की परीक्षा में बोकारो जिला के अलावा उनके अपने डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों, जो मैट्रिक की परीक्षा में 75 फीसदी से ज्यादा अंक लायेंगे, उन्हें साइकिल गिफ्ट करेंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।  मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वालों के लिए शिक्षा मंत्री 2 ऑल्टो कार, एक बाइक और 300 साइकिलों की खरीददारी कर लिया है। 23 सितंबर को रांची में वह स्टेट टॉपर को ऑल्टो कार देंगे।