कृषि बिल 2020 के खिलाफ धनबाद जिला आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना पुलिस ने दो माह से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बुधवार को गिरिडीह जेल भेज दिया।गिरफ्तार अभियुक्त बगोदर थाना क्षेत्र के घुट्टीबाइर निवासी विजय यादव है।इनके विरुद्ध बगोदर थाना में कांड संख्या 106/20 के तहत मामला दर्ज था यह जानकारी बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने दी।

मैट्रिक और इंटर को स्टेट टॉपर को आज शिक्षा मंत्री द्वारा किये गए वायदे अनुसार सौगात दिया गया। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने दोनों टॉपर को कार प्रदान किया। मैट्रिक के स्टेट टॉपर मनीष कु.कटियार और इंटर के स्टेट टॉपर अमित कुमार को भी आज एक सादे समारोह में कार दिया गया। विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की मौजूदगी में दोनों स्टेट टॉपरों को किया गया सम्मानित। सम्मान समारोह में जैक अध्यक्ष अरविंद सिंह, नेतरहाट के प्रिसिंपल सहित कई शिक्षाविद थे मौजूद।

रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने फर्जी तरीके से रेल टिकट बनाने के आरोप में बगोदर थाना क्षेत्र के अटका निवासी 36 वर्षीय अशोक कुमार नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। रेल सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक अशोक कुमार अटका बाजार में अशोक टेलीकॉम नाम से दुकान चलाता है। रेल अधिकारियों को रेलवे बोर्ड नई दिल्ली व धनबाद रेल मंडल से ई टिकट दलाली के संबंध में सूचना मिली। जिसके आलोक में रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी बगोदर पुलिस को साथ लेकर अशोक टेलीकॉम पहुंची और अशोक कुमार को ई टिकट बनाने में प्रयोग किए जाने वाले लैपटॉप व मोबाइल के साथ रेलवे सुरक्षा पोस्ट हजारीबाग रोड पर ले आयी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नाम पर धनबाद जिले में फर्जी तरीके से किसान बताकर उन्हें राशि दिलाने की कोशिश हो रही है एक ही रैयती एक ही रहेती जमीन के कागज पर कई लोगों को किसान बताकर ऑनलाइन आवेदन करा दिया जा रहा है नाबालिक को भी किसान बताकर पेंशन के लिए आवेदन करा दिया गया है केंद्रीय कृषि निदेशालय के निर्देश पर अभी 1,02,048 नए किसानों में से 76198 की जांच हुई जिसमें 67550 किसान फर्जी निकले हैं जांच पूरी होते ही इस आशय की रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जाएगी वैसे धनबाद जिले में पहले से भी 75000 किसान ने लंबित है जिन्हें पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल चुका है इसमें से भी 10000 संदिग्ध है

धनबाद रेल डीएसपी ने किया कतरासगढ़ जीआरपी थाना का निरीक्षण

भाजपा नेता सुबोध पासवान को धान की हेराफेरी करने के मामले में भेजा गया जेल

प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी के 70 वें जन्मदिन के पावन सप्ताह पर रविवार को बगोदर में भाजपाईयो ने सेवा सप्ताह के तहत वृक्षारोपण अंग वस्त्र वितरण व मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया। जिसमें बगोदर प्रखंड मुख्यालय में वृक्षारोपण एफसीआई गोदाम के 70 मजदूरों के बीच अंगवस्त्र गरीब वृद्ध 70 महिलाओं साडी एवं बगोदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्म दिवस मनाया गया।इस मौके बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल यादव दुर्गेश कुमार भाजयूमो जिला अध्यक्ष अशीष कुमार बोर्डर मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी शत्रुधन मंडल राजु सिंह कुलदीप साव सुदीप जायसवाल जगदीश महतो विक्की कुमार रवि सिंह सुखदेव राणा रत्नाकर भारती दीपु मंडल संजय महतो प्रवीण जायसवाल भूनेशवर मोदी अंनत सिंह आदि शामिल थे।

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड बगोदरडीह बाइपास के पास रविवार को ट्रक चपेट मे आने से एक महिला की मौत हो गई।मृतका महिला कि पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के बगराकला पंचायत के लेबरा निवासी कुलेशन खातुन 40 वर्ष पति इस्माइल मियां के रूप में हुई है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक महिला अपने पति के साथ बाइक से धनबाद से अपने घर बिरनी आ रही थी कि इसी दौरान बगोदरडीह जीटी रोड बाइपास के पास ट्रक ने अपनी चपेट ले लिया।जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसको आनन-फानन में ईलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।मृतक महिला के पति धनबाद में सीसीएल में कार्यरत थे।और पति के साथ धनबाद में रहती थी।वही बगोदर थाना  पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया।साथ ही पुलिस ने आरोपी ट्रक को जब्त कर लिया है।घटना के बाद परिजनों की रो रो कर बुरा हाल था।       

Transcript Unavailable.