गिरिडीह में मदरसा और मध्यमा की परीक्षा की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन, बनाये गए जिले में कुल 39 परिक्षा केन्द्र जिनमे मदरसा के (वास्तानियां) के लिये 17 मदरसा (फौकानियां) के लिए 5 मदरसा (मौलवी) की परीक्षा के लिए 2 एवं मध्यमा की परीक्षा के लिए जिले के कुल 15 परीक्षा केंद्रों बनाएं गये है। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने दिया सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश सोमवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मदरसा एवं मध्यमा परीक्षा 2020 के परीक्षा केंद्र चयन को लेकर एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान वैश्विक महामारी कोविड-19 को देखते हुए मदरसा एवं मध्यमा परीक्षा 2020 के परीक्षा केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है ताकि परीक्षार्थी परीक्षा देते समय कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन हो सके। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।