अब रेलवे में भी मनरेगा के तहत मनरेगा मजदूरों को काम दिया जाएगा। उन कामों में रेलवे स्टेशन की साफ सफाई,पटरी के साइड बने नाले की सफाई एवं पौधा रोपण आदि का काम अब मनरेगा मजदूरों से करवाया जाएगा। उक्त बातें जमुआ बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने कहा। श्री कर्मकार मंगलवार को जमुआ से रेम्बा तक रेल ट्रॉली के माध्यम से भ्रमण कर सारी वस्तु स्थिति से अवगत होने के बाद पत्रकारों से बात चीत करते हुये उक्त बातों की जानकारी दिया। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।