Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

गोमिया प्रखंड के पचमो पंचायत अंतर्गत जमनी जारा गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को पेटरवार स्थित विधायक आवास में विधायक डॉ लंबोदर महतो से मिलकर एक मांगपत्र सौंपा. झुमरा पहाड़ के तलहटी पर बसा  जमनीजारा के ग्रामीण जय प्रकाश महतो, संजय कुमार, सोहर महतो, श्यामदेव महतो, नंद किशोर कुमार व कुलेश्वर कुमार ने विधायक को मांगपत्र सौपते हुए कहा कि जमनी जारा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमनी जारा में करीब 40 - 45 बच्चे पढाई करते हैं. जिनके लिए पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है. झुमरा पहाड़ की तलहटी में बसा जमनी जारा गांव के लोगों के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए 10  -12 बार डीप बोरिंग हो चुका है लेकिन पत्थर निकल जाने के कारण कोई भी बोरिंग सफल नही हो पाया. जिससे बच्चों को पानी पीने और एमडीएम तैयार करने में काफी असुविधा होती है. ग्रामीणों ने कहा कि पांच सौ मीटर की दूरी पर एक कूप है जहां से पानी ढो कर लाना पड़ता है. इस कुंआ  में एक एच पी का मोटर एक इंच का पी वी सी पाइप के माध्यम से विद्यालय तक पानी उपलब्ध कराया जा सकता है. ग्रामीणों ने विधायक से मोटर और पाइप उपलब्ध कराने की मांग की है.  

झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका, अध्यक्ष संघ की एक बैठक रविवार को प्लस टू उच्च विद्यालय पेटरवार के मैदान में हुई. जिसकी अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष सारो मंडल ने की. मंच का संचालन सरिता देवी ने की. इस बैठक में गोमिया, पेटरवार एवं कसमार प्रखंड के विद्यालयों की रसोइया, संयोजिका व अध्यक्ष काफी संख्या में शामिल हुए. बैठक में आगामी 3 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में रसोइया, संयोजिका व अध्यक्ष संघों की होने वाली महाजुटान की सफलता को लेकर लिए रणनीति बनायी गई.  बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिता देवी केशरी ने कहा कि रसोइयों और संयोजिकाओं को न्यूनतम वेतन लागू करने, संयोजिकाओ को रसोइयों की तरह मानदेय लागू करने, रसोइयों और संयोजिकाओ को पांच लाख रूपये का बीमा करने, पीएफ से जोड़ने, सभी तरह की सरकारी छुट्टी देने और जिस विद्यालय में एक रसोइया है वहां पर एक और रसोइया की बहाली करने सहित अन्य मांगों को लेकर मोरहाबादी में महाजुटान होगा.  मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति, प्रदेश महासचिव प्रेम नाथ विश्वकर्मा, सचिव कैलाश गिरी सहित काफी संख्या में रसोइया, संयोजिका व अध्यक्ष उपस्थित थे.

राज्य सभा सांसद सह जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो का पेटरवार तेनुचौक में रविवार को जदयू कार्य कर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया गया. वे रांची से धनबाद जाने के क्रम में पेटरवार तेनुचौक पर कुछ देर के लिए रुके हुए थे. जहां पर जदयू कार्य कर्ताओं ने बुके दे कर व फूल माला पहना कर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया. मौके पर जदयू बोकारो जिला अध्यक्ष प्रदीप महतो, चुन्नू महतो, सरद रजवार, धर्मेन्द्र महतो, जब्बार अंसारी, रूपम कुमार, सद्दाम अंसारी, सुदेश कुमार प्रसाद, सुजीत कुमार महतो, धनेश तुरी, छोटे अंसारी,आकाश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Transcript Unavailable.

दल बदलू नेताओं के विषय में एक शिक्षक का इंटरव्यू

सभी पार्टियां अपने संगठन की मजबूती के वास्ते कवायद करती रहती है इसी क्रम में उपरोक्त मनोनयन किया गया है

Transcript Unavailable.