राज्य सभा सांसद सह जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो का पेटरवार तेनुचौक में रविवार को जदयू कार्य कर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया गया. वे रांची से धनबाद जाने के क्रम में पेटरवार तेनुचौक पर कुछ देर के लिए रुके हुए थे. जहां पर जदयू कार्य कर्ताओं ने बुके दे कर व फूल माला पहना कर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया. मौके पर जदयू बोकारो जिला अध्यक्ष प्रदीप महतो, चुन्नू महतो, सरद रजवार, धर्मेन्द्र महतो, जब्बार अंसारी, रूपम कुमार, सद्दाम अंसारी, सुदेश कुमार प्रसाद, सुजीत कुमार महतो, धनेश तुरी, छोटे अंसारी,आकाश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.