भूमाफियाओं के द्वारा DPLR की जमीन पर अवैध निर्माण करने पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवायी।बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को किया ध्वस्त।
Transcript Unavailable.
झारखंड राज्य के बोकारो जिला से आकाश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की विद्यालय में शौचालय की व्यवस्था न होने पर लड़कियों की शिक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। र्तमान सरकार और सत्ता में बैठे लोग शौचालय बनाने के लिए स्कूलों में लाखों करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं , लेकिनर्तमान सरकार और सत्ता में बैठे लोग शौचालय बनाने के लिए स्कूलों में लाखों करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं , लेकिन सच्चाई यह है की उनका उपयोग सही से नहीं किया जा रहा है
पेटरवार क्रिकेट समिति के तत्वावधान में प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में जगरनाथ महतो स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच इलेवन स्टार पेटरवार और भीमा इलेवन जारंगडीह के बीच खेला गया. फाइनल टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक बबीता देवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फीता काटकर किया
पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में 6 फरवरी को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. चक्षु चिकित्सालय में लगाए गए नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में मोतियाबिंद से ग्रसित 22 नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रीतिश प्रणय ने सफलता पूर्वक करके लेंस प्रत्यारोपण किया. डॉ प्रीतिश प्रणय ने फेको व अन्य विधि से ऑपरेशन करके मोतियाबिंद से ग्रसित नेत्र रोगियों को नेत्र ज्योति प्रदान किया. इसके पूर्व शिविर का शुभारंभ यहां विराजमान साध्वी दर्शना बाई व साध्वी स्वाति बाई महासती ने मंगलाचरण की प्रस्तुति कर की. ऑपरेशन के अलावे सभी नेत्र रोगियों को संस्था की ओर से भोजन, चश्मा और एक महीने तक का दवा प्रदान किया गया. ऑपरेशन किए गए सभी रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.
भाजपा पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर जयसवाल की अध्यक्षता में गांव चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ पेटरवार के चरगी पंचायत से किया गया. जिसमें केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया. मुख्य रूप से विधानसभा विस्तारक संदीप कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, संजय सिन्हा शामिल हुए.
गोमिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले गोमिया और पेटरवार प्रखंड में 12 करोड़, 27 लाख, 5 हजार 5 सौ रूपये की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधीन 6 सड़कों को सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा- उक्त जानकारी विधायक डॉ लंबोदर महतो ने दी. विधायक ने कहा कि सड़कों का सुदृढ़ीकरण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है और टेंडर की प्रक्रिया में जा चुकी है. कहा कि बहुत ही जल्द उक्त सड़कों का टेंडर कार्य प्रमंडल बोकारो की ओर से निकाला जाएगा .
पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन चिकित्सा प्रभारी डॉ कुंदन राज की देख-रेख में किया गया. प्रशिक्षण शिविर में बताया कि आगामी 10 से 25 फरवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा. जिसमें 10 फरवरी को बुथ डे एवं 25 फरवरी तक डोर -टू -डोर जाकर लोगों को फलेरिया की दवा खिलाई जाएगी. मौके पर पिरामल फाउंडेशन के साहिल गुप्ता, बीपीएम तपेश्वर सिंह, एमटीएस विजय रजक, ज्ञानी प्रसाद, ज्ञानेंद्र प्रसाद, रमेश कुमार आदि उपस्थित थे.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
