गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने किया विधुत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आस्था और विश्वास का मंडा पर्व आज बड़े ही श्रद्धा पुर्वक शिव मंदिर में किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
लुगू बुरु घन्टा बाड़ी धर्मगढ़ पर्यटक के क्षेत्र में विकास कार्य जल्द होंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गोमिया प्रखंड अंतर्गत पचमो ग्राम के एक युवक की तेलंगाना में काम करने के दौरान मौत हो गई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि पचमो निवासी केतर महतो का 25 वर्षीय पुत्र योगेंद्र महतो 16 मई को तेलंगाना के सिरसिला जिले में काम करने गया था। वहां वह सरला प्रोजेक्ट प्राईवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
महुआटांड़ थाना क्षेत्र ग्राम सिमराबेडा में रविवार मध्य रात्रि दो युवक को हत्या कर बंद पड़े खदान में फेंक दिया गया है । सोमवार को सुबह परिजन ने खोजबीन कर शव को अपने घर लाया गया । महुआटांड़ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेरमो अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है । मृतक का पहचान सिमराबेडा निवासी बिरालाल मांझी के 23 वर्षीय पुत्र महाबीर मरांडी व जगमोहन मांझी के 28 वर्षीय पुत्र प्रदीप हासदा के रूप में किया गया है । मृतक के पिता बिरालाल मांझी ने बताया कि पुत्र रविवार शाम चार बजे घर से अपने मामा के शादी कार्यक्रम में गांव के बगल टोला में गया था ।वंहा से हिरोहोड़ा पैरों मोटरसाइकिल से मिटी तेल लेने के लिये निकला ।बिरालाल मांझी ने बताया किया महाबीर मांझी अपना मोबाइल घर मे छोड़कर गया था । मै साला का बेटा के बारात चल गया । सुबह घर मे बेटा के बारे पता लगाया तो । पता चला कि घर सुबह तक नही आया ।तो में अपनी पत्नी से आस पास के जगह में खोजने की बात बताई । तो परिजन खोजबीन करने लगा । खदान के मोटरसाइकिल खड़ा पाया गया । बंद खदान के पास शवबको रस्सी से हाथ बंधा हुआ मिला ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के टीकाहारा शाखा के सचिव राजेश करमाली ने राज्य निर्वाचन आयुक्त, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी बोकारो तथा अनुमंडल दंडाधिकारी तेनुघाट को अलग-अलग पत्र ईमेल करके गोमिया प्रखंड के 30,टीकाहारा पंचायत के वार्ड संख्या एक, दो एवं तीन में निष्पक्ष तथा स्वच्छ मतदान सुनिश्चित कराने की मांग किया है।श्री करमाली ने उक्त पत्र में उल्लेख किया है कि 2015 के पंचायत चुनाव में उपर्युक्त तीनों बूथो में प्रतिनियुक्त पुलिस बल के देखरेख में बूथ कैप्चर कर मतदान किया गया था। इस घटना की स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों को तत्क्षण सूचना भी दी गई थी किंतु किसी ने संज्ञान तक नहीं लिया था। मामले की काफी चर्चा भी हुई थी और इससे उस समय के प्रशासन का पक्षपात पूर्ण एवं नियम विरुद्ध छवि उभर कर सामने आ गया था। जब मतगणना हुआ तो उपर्युक्त तिनों बूथों से मुखिया पद के एक ही प्रत्याशी के पक्ष में सारा मतपत्र पाया गया था।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड से अनिल कुमार ने जानकारी दी कि गोमिया प्रखंड के महुआटांड पंचायत के मुखिया प्रतियासी रिंकू देवी,पति सुमित कुमार महतो ने गोमिया प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी संदीप अनुराग तपनो के समक्ष अपना नामांकन कराया। इस मौके पर रिंकू देवी ने कहा की महुआटांड पंचायत का सर्वागिण विकास करूंगी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
महुआ टांड पंचायत के भावी मुखिया उमीदवार प्रत्याशी गीता देवी पति श्री राजेश कुमार ने सैकड़ों समर्थकों के साथ अपना नामांकन करवाई इस मौके पर गोमिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख श्री प्रभू दयाल महतो शिक्षा विद श्री आनन्द महतो उपमुखिया बालमुकुंद प्रसाद समाजसेवी विंदेश्वर कुमार महतो एवं सैकड़ों महिलाओं ने विजय का आशीर्वाद दिया और पंचायत में परिवर्तन का शुभकामनाएं की याचना किये ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
महुआटांड़ थाना क्षेत्र पुलिस ने विती रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर एक मिनी ट्रक सहित 5 टन अवैध कोयला सिमराबेडा जंगल से जब्त किया है । इसके अलावे दो मोबाईल को जब्त किया है । महुआटांड़ थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने बताया कि सिमराबेडा जंगल मे अवैध कोयला उत्खनन कर कोयला तस्करी किये जाने का सूचना मिला था । जिसे करवाई करते हुए मिनी ट्रक में 5 टन अवैध कोयला जब्त कर महुआटांड़ थाना लाया गया है । छापामारी के दौरान मिनी ट्रक चालक पुलिस बल को देख कर ग्राम सिमराबेडा / चितरपुर मुख्य सडक पुल किनारे वाहन को खड़ा कर जंगल झाडी एवं अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया । छापामारी दल ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर किया है । उक्त मिनी ट्रक एवं अवैध कच्चा कोयता लौड करीब 05 टन तथा दो मोबाईल फोन, टच स्क्रीन मोबाईल,क्रिपेड मोबाईल जब्त किया है । इस। मामले महुआटांड थाना कांड सं0- 08/22 दिनांक 18 अप्रैल के तहत मामला दर्ज किया गया । इस छापामारी दल में महुआटांड़ थाना प्रभारी विवेक तिवारी, अर्जुन महतो,मोख्तार अंसारी शामिल थे ।
बिष्णुगढ,बगोदर,डुमरि और गोमियां प्रखंड के आस पास क्षेत्रो की एक के बाद एक लगातार हो रही प्रवासी मजदूरों की मौत का शिलशिला नहीं थम रहा हैं।विदेशो व महानगरों में लगातार प्रवासी मजदूरों की हो रही मौत से प्रवासी मजदूरों सहित उनके परिजन चिंतित हैं।हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र के हेटली बोदरा के प्रवासी मजदूर 31 वर्षीय मनोज यादव पिता बढन यादव की मौत मुंबई में काम के दौरान बिजली के करंट लगने से रविवार को मौत हो गयी।इसकी सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैं।मनोज यादव मुम्बई के भिवंडी ठाणे में गोधेनू फ्रेश डेयरी फार्म में पैकिंग का काम करता था।वह अपने पीछे पत्नी रीता देवी,पुत्री पीयू कुमारी(08),माही कुमारी(04) व पुत्र रचित यादव(03) को छोड़ गया।वहीं इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने इस दुःखद को घटना को लेकर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि हजारीबाग, बोकारो व गिरिडीह जिले के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोगों की मौत देश से लेकर विदेशो में हो चुकी है।आज लगभग एक महीने से गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा के गोविंद महतो का शव दोहा कतर में पड़ा है।ऐसे में परिवार अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रहे है। मनोज यादव का शव मुंबई से पैतृक गाँव लाने के लिए हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जा रहा है।वही दूसरी ओर कंपनी को दवाब बनाकर मुआवजा दिलाने की बात की जा रही है।
