भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के टीकाहारा शाखा के सचिव राजेश करमाली ने राज्य निर्वाचन आयुक्त, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी बोकारो तथा अनुमंडल दंडाधिकारी तेनुघाट को अलग-अलग पत्र ईमेल करके गोमिया प्रखंड के 30,टीकाहारा पंचायत के वार्ड संख्या एक, दो एवं तीन में निष्पक्ष तथा स्वच्छ मतदान सुनिश्चित कराने की मांग किया है।श्री करमाली ने उक्त पत्र में उल्लेख किया है कि 2015 के पंचायत चुनाव में उपर्युक्त तीनों बूथो में प्रतिनियुक्त पुलिस बल के देखरेख में बूथ कैप्चर कर मतदान किया गया था। इस घटना की स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों को तत्क्षण सूचना भी दी गई थी किंतु किसी ने संज्ञान तक नहीं लिया था। मामले की काफी चर्चा भी हुई थी और इससे उस समय के प्रशासन का पक्षपात पूर्ण एवं नियम विरुद्ध छवि उभर कर सामने आ गया था। जब मतगणना हुआ तो उपर्युक्त तिनों बूथों से मुखिया पद के एक ही प्रत्याशी के पक्ष में सारा मतपत्र पाया गया था।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
