महुआटांड़ थाना क्षेत्र पुलिस ने विती रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर एक मिनी ट्रक सहित 5 टन अवैध कोयला सिमराबेडा जंगल से जब्त किया है । इसके अलावे दो मोबाईल को जब्त किया है । महुआटांड़ थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने बताया कि सिमराबेडा जंगल मे अवैध कोयला उत्खनन कर कोयला तस्करी किये जाने का सूचना मिला था । जिसे करवाई करते हुए मिनी ट्रक में 5 टन अवैध कोयला जब्त कर महुआटांड़ थाना लाया गया है । छापामारी के दौरान मिनी ट्रक चालक पुलिस बल को देख कर ग्राम सिमराबेडा / चितरपुर मुख्य सडक पुल किनारे वाहन को खड़ा कर जंगल झाडी एवं अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया । छापामारी दल ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर किया है । उक्त मिनी ट्रक एवं अवैध कच्चा कोयता लौड करीब 05 टन तथा दो मोबाईल फोन, टच स्क्रीन मोबाईल,क्रिपेड मोबाईल जब्त किया है । इस। मामले महुआटांड थाना कांड सं0- 08/22 दिनांक 18 अप्रैल के तहत मामला दर्ज किया गया । इस छापामारी दल में महुआटांड़ थाना प्रभारी विवेक तिवारी, अर्जुन महतो,मोख्तार अंसारी शामिल थे ।
